13 फरवरी 2012
आसिफ पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगा
03 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

कराची।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले साल मादक पदार्थ के साथ दुबई हवाईअड्डे पर हिरासत में लिए जाने के मामले में विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

पढ़ें-
अपनी छवि सुधारना चाहते हैं आसिफ

एक खेल वेबसाइट के मुताबिक पीसीबी ने इस मामले की जांच कर रही पूर्व चयन प्रमुख वसीम बारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया है।

समिति ने 31 मई को पीसीबी को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में हालांकि आसिफ पर 20 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी लेकिन पीसीबी ने अंतत: जुर्माने की राशि को घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया।

पढ़ें- आसिफ पर एक साल का प्रतिबंध लगा

आसिफ को दुबई में 19 दिनों तक हिरासत में रहना पड़ा था। आसिफ पर दुबई हवाईअड्डे पर अफीम के साथ पकड़े जाने का आरोप साबित हो चुका है। इसे लेकर पीसीबी ने आसिफ पर फिलहाल सभी तरह का क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

आसिफ पर इंडियन प्रीमियर लीग ने भी एक साल का प्रतिबंध लगा रखा है। आसिफ आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान प्रतिबंधित दवा नेंड्रोलोन के सेवन के आरोप में पकड़े गए थे। आसिफ आईपीएल में दिल्ली टीम के लिए खेले थे।

पढ़ें- आईपीएल- आसिफ को दिल्ली टीम से हटाया गया

तेज गेंदबाज के प्रतिबंध की मियाद इस साल सितम्बर में समाप्त हो रही है। इसके बाद ही वह राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की योग्यता हासिल कर सकेंगे। आसिफ ने 11 टेस्ट मैचों में 56 और 31 एकदिवसीय मैचों में 36 विकेट लिए हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.