13 फरवरी 2012
विंडीज पर जीत होगी भज्जी का जन्मदिन तोहफा
03 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस

नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आज अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगे। आज भारतीय क्रिकेट टीम को सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा एकदिवसीय मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले को जीतकर जहां भारतीय खिलाड़ी हरभजन को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेंगे वहीं हरभजन का भी प्रयास अपने खेल के बूते टीम को जीत दिलाना होगा।

पढ़ें- सायमंड्स की ‘गर्लफ्रेंड’ के निशाने पर भज्जी

टेस्ट मैचो में 330 और एकदिवसीय मैचों में 208 विकेट झटक चुके हरभजन सिंह का जन्म तीन जुलाई, 1980 को जालंधर में हुआ था। हरभजन के पिता मरहूम सरदार सरदेव सिंह व्यवसायी थे, जिनका बॉल बेयरिंग और वॉल्व बनाने का कारखाना था।

सरदार सरदेव सिंह का देहांत वर्ष 2000 में हुआ। पिता के देहांत के बाद हरभजन परिवार के मुखिया बने और अपने ऊपर आईं सारी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए अपनी तीन बहनों की अच्छे परिवारों में शादी की।

अपने खेल जीवन की शुरुआत में हरभजन ने चरणजीत सिंह भुल्लर से क्रिकेट सीखा। भुल्लर की असमय मौत के बाद हरभजन ने दविंदर अरोड़ा को अपना गुरू बनाया और फिर 1997 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा।

पढ़ें- हरभजन स्विस घड़ी मावादो के ब्रैंड एंबेसडर बने

एक साल बाद ही हरभजन अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे और फिर इतना आगे निकल गए कि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद विश्व के दूसरे सबसे सफल ऑफ स्पिन गेंदबाज बने।

25 मार्च, 1998 में महज 18 साल की उम्र में टेस्ट जीवन का आगाज करने वाले हरभजन ने अब तक खेले गए 77 टेस्ट मैचों में 30.42 के औसत से 330 विकेट झटके हैं। इसके अलावा टेस्ट मैचों में उनके नाम 1497 रन भी दर्ज हैं।

एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में भी हरभजन ने शानदार सफलता हासिल की है। वह अब तक 187 एकदिवसीय मैचो में 208 और 17 ट्वेंटी-20 मैचों में 16 विकेट झटक चुके हैं।

पढ़ें- क्रिकेट को बढ़ावा देने में जुटे भज्जी!

भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने के अलावा हरभजन इंग्लिश काउंटी में सरे और लंकाशायर क्लबों के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एशिया एकादश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

Jul 03, 2009

Harbjan singh is a main bowler in indian team.Todays man of the match will be harbhajan singh

rahul jaipur

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.