13 फरवरी 2012
विम्बलडन- पेस मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में
03 जुलाई 2009
वार्ता

लंदन।
भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस अपनी जोड़ीदार जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ खेलते हुए गुरुवार को यहां विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंच गये।

पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ब्राजील के आंद्रे सा और जापान की अई सुगियामा की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली। सेमीफाइनल में इस जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन हस और स्पेन की वर्जिनिया रूआनो पास्कल की जोड़ी से होगा।

पढ़ें- विम्बलडन- विलियम्स बहनें फाइनल में

पूरे मैच में पैस और कारा का दबदबा बना रहा और उन्होंने महज एक घंटा आठ मिनट में ही बाजी जीत ली। प्री-क्वार्टरफाइनफल में सानिया मिर्जा और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी को मात देने वाले पेस और ब्लैक ने इस बार भी हाथ आये मौकों को भुनाने में कोई गलती न करते हुए आंद्रे-सुगियामा को हरा दिया।

पेस और कारा को विपक्षी जोड़ी की सर्विस तोड़ने के पांच मौके मिले जिनमें से तीन को भुना पाने में वे सफल रहे। इसी के साथ उन्होंने सभी छह बार अपनी सर्विस गेम पर आये खतरे को टाल दिया। इसके अलावा आंद्रे और सुगियामा के लगातार किये गये डबल फाल्ट ने भी पेस और कारा की मदद की।

पढ़ें- विम्बलडन- फेडरर सेमीफाइनल में, जोकोविच बाहर

पेस और कारा ने पहला सेट महज 33 मिनटों में ही अपने नाम करते हुए विपक्षी जोड़ी को गहरे दबाव में ला दिया। इसका फायदा उन्हें दूसरे सेट में भी मिला। आंद्रे और सुगियामा दूसरे सेट में भी संभल नहीं पाये और इस सेट को भी 35 मिनटों में गंवाकर पेस-ब्लैक के हाथों में जीत सौंप बैठे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - खबरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.