03 जुलाई 2009
वार्ता
दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं।
पढ़ें- सायमंड्स की ‘गर्लफ्रेंड’ के निशाने पर भज्जी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टेस्ट सूची में गंभीर सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। हालांकि शीर्ष दस बल्लेबाजों में गंभीर अकेले भारतीय हैं लेकिन उसके बाद सचिन तेंदुलकर (13वें), वीवीएस लक्ष्मण (15वें), और आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग (20वें स्थान) के रूप में तीन भारतीय बल्लेबाज इस सूची में मौजूद हैं।
पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं जबकि श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
पढ़ें- गंभीर का खराब फार्म चिंता का विषय:मांजरेकर
जहां तक गेंदबाजों की रैंकिंग का सवाल है तो हरभजन भारत के शीर्षस्थ गेंदबाज हैं। वह रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं जबकि कंधे की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज जहीर खान 11वें और ईशांत शर्मा 20वें स्थान पर हैं।
टीमों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 128 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि दक्षिण अफ्रीका 119 अंकों के साथ दूसरे और भारत 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस बीच श्रीलंका चौथे स्थान पर है लेकिन आगामी श्रृंखला में उसे टक्कर दे रहा पाकिस्तान छठे स्थान पर है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
क्रिकेट
- वॉटसन को पूरी तरह फिट होने में 1 सप्ताह लगेगा
- निम्बस ने बोर्ड से मांगा 600 करोड़ का हर्जाना
- स्टाइल सेंस में ओबामा से आगे निकल गए विराट
- एडिलेड में हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा भारत
- हसी को आराम, मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे
- सचिन को संन्यास लेने की जरूरत नही: हैडली
- भारत की पहली टेस्ट जीत के 60 साल पूरे
- इरफान ऑस्ट्रेलियाई दौरे में धोनी की रणनीति में फिट होंगे?
- ‘गेंदबाजों की असली परीक्षा विदेशी पिचों पर होगी’
- विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज- स्लेटर
प्रमुख ख़बरें
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.