03 जुलाई 2009
आईबीएन- 7
नई दिल्ली। ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम हार गई। कई खिलाड़ी ज्यादा क्रिकेट खेलने की वजह से अनफिट हो गए। लोगों का क्रिकेट मैच देख देखकर मन भर गया, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भूख है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही। बीसीसीआई ने 2009 में की गई भूल से कोई सबक नहीं सीखा है और उसने 2010 में भी ट्वेंटी-20 विश्व से ठीक पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन को हरी झंडी दे दी है।
पढ़ें- 2010 में विश्वकप के आयोजन से आफरीदी नाराज
आईपीएल का तीसरा संस्करण अगले साल अप्रैल की बजाए मार्च महीने में ही शुरू हो जायेगा। 36 दिनों तक चलने वाला ये टूर्नामेंट 18 मार्च से शुरू होगा और संभावित कार्यक्रम के मुताबिक 23 अप्रैल को इसका फाइनल खेला जायेगा। गौरतलब है कि 2010 में वेस्टइंडीज में होने वाला ट्वेंटी-20 विश्व कप निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 अप्रैल से ही शुरू होना है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एक बार फिर आईपीएल और आईसीसी कार्यक्रम आपस में टकराएंगे। शायद नहीं, सूत्रों के मुताबिक वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप टूर्नामेंट को हफ्ते से लेकर 10 दिनों तक आगे बढ़ाने का मन बना लिया है। वेस्टइंडीज बोर्ड के इस कदम से टूर्नामेंट की तिथियां तो आपस में नहीं टकराएंगी। लेकिन दो अहम प्रतियोगिताओं के तुरंत आयोजित होने से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पढ़ें- आईपीएल टीमें पाक खिलाड़ियों के लिए बेकरार
भारतीय टीम इस बार विश्व कप के सुपर-आठ में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी और इसका कारण आईपीएल में खिलाड़ियों को लगी चोट और थकान को माना जा रहा था। तो क्या अगले विश्वकप में भी यही कहानी दोहराई जाएगी? क्या गारंटी है कि इस बार आईपीएल के चलते भारतीय टीम का जैसा बंटाधार हुआ अगले साल भी ऐसा नहीं होगा?
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट को भी अपनी चपेट में ले रहा है। करोड़ों रुपये के इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बीसीसीआई ने देवधर ट्रॉफी को रद्द कर दिया है। यानी अगले साल देश का ये जाना माना टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। पिछले 36 साल से देवधर ट्रॉफी का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
पढ़ें- 20-20 विश्व टीम में एक भी भारतीय नहीं
इस टूर्नामेंट में पांच अलग-अलग क्षेत्र की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस साल एक विदेशी टीम को भी इस टूर्नामेंट में लाया गया था। आईपीएल की बलि चढ़ने वाला ये दूसरा घरेलू टूर्नामेंट होगा। इस साल आईपीएल के चलते मुश्ताक अली ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का भी आयोजन नहीं किया जा सका। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान की घरेलू चैम्पियन टीमों के बीच होने वाली मोहम्मद निसार ट्रॉफी भी नहीं खेली जाएगी।
देखिए- ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप पर विशेष

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
क्रिकेट
- वॉटसन को पूरी तरह फिट होने में 1 सप्ताह लगेगा
- निम्बस ने बोर्ड से मांगा 600 करोड़ का हर्जाना
- स्टाइल सेंस में ओबामा से आगे निकल गए विराट
- एडिलेड में हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा भारत
- हसी को आराम, मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे
- सचिन को संन्यास लेने की जरूरत नही: हैडली
- भारत की पहली टेस्ट जीत के 60 साल पूरे
- इरफान ऑस्ट्रेलियाई दौरे में धोनी की रणनीति में फिट होंगे?
- ‘गेंदबाजों की असली परीक्षा विदेशी पिचों पर होगी’
- विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज- स्लेटर
प्रमुख ख़बरें
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.