14 फरवरी 2012
सायमंड्स की ‘गर्लफ्रेंड’ के निशाने पर भज्जी
02 जुलाई 2009
आईबीएन- 7

नई दिल्ली।
अपनी नशे की आदत के लिए विवादित ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स ने क्रिकेट के मैदान पर अपने नम्बर एक दुश्मन पर फिर निशाना साधा है। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार सायमंड्स नहीं बल्कि उनकी स्त्री साथी ने हरभजन सिंह को आड़े हाथों लिया।

पढ़ें- मैं शराबी नहीं हूं- सायमंड्स

सायमंड्स की स्त्री साथी कैटी जॉनसन के मुताबिक वो कई लोगों पर गुस्सा और नाराज था और इसलिए उसने ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया। खासकर, हरभजन विवाद के बाद हालत इतनी बदतर हो गई।

पढ़ें- सायमंड्स ने ‘जबड़े’ पर मारा था- प्रशंसक

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी चैनल 9 के एक खास कार्यक्रम में सायमंड्स और उनकी स्त्री साथी ने अपने दिल के कई राज खोले। सायमंड्स की स्त्री साथी ने माना कि काफी कोशिशों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज खुद पर काबू रखने में नाकाम रहा और उसे सार्वजनिक तौर पर लोगों से मदद की जरूरत है।

पढ़ें- सीए की बेरूखी ने शराबी बनाया- सायमंड्स

सायमंड्स को इस बात का भी बेहद अफसोस है कि उन्हें अपने चाहने वालों के सामने कई बार माफी मांगनी पड़ी, शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जो काफी दुखद था। सायमंड्स की स्त्री साथी के आरोपों पर हरभजन सिंह ने कहा है कि मैंने किसी को शराबी नहीं बनाया। सायमंड्स उस उम्र में है जहां लोगों को पता हो जाता है कि उनके साथ क्या हो रहा है।

पढ़ें-
मैंने कोई नस्लीय टिप्पणी नहीं की - हरभजन

भज्जी ने कहा कि सायमंड्स अच्छे खिलाड़ी हैं और अगर वे अपना इलाज कराएं तो अब भी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.