25 जून 2009
वार्ता
लाहौर। ट्वेंटी-20 विश्वकप में जीत से उत्साहित पाकिस्तान के कोच इंतिखाब आलम ने कहा है कि इंग्लैंड में टीम की जीत से पाकिस्तान क्रिकेट में एक नये युग की शुरुआत होगी।
पढ़ें- पाक टीम को मिला एक करोड़ का ईनाम
समाचारपत्र ‘द न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कोच इंतिखाब आलम ने कहा कि ट्वेंटी-20 विश्वकप में पाकिस्तान की जीत टीम के लिए संजीवनी के समान है और इस जीत से पाकिस्तान क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि आगामी श्रीलंका दौरे में भी टीम के खिलाड़ी विश्वकप में किए गए अपने प्रदर्शन को एक बार फिर से दोहराने में कामयाब होंगे।
इंतिखाब ने कहा कि जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है और सारे खिलाड़ी विजयी मुस्कान लिए श्रीलंका के दौरे पर जा रहे हैं इससे खिलाड़ियों को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वकप में टीम की जीत तो एक शुरुआत भर है टीम को इस विजय यात्रा को और भी आगे लेकर जाना है। हालांकि कोच ने यह भी कहा कि श्रीलंका को उसके घर में हराना कोई आसान काम नहीं है लेकिन टीम के खिलाड़ी यदि अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो टीम दौरे से विजयी होकर लौट सकती है।
तस्वीरें- पाक नया ट्वेंटी-20 विश्व चैंपियन
इंतिखाब ने जोर देते हुए कहा कि श्रीलंका का दौरा वास्तव में टीम के लिए एक चुनौती है। टीम को वहां के खिलाड़ियों के अलावा वहां के गर्म और आर्द्र मौसम से भी संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए टीम के खिलाड़ियों को वहां के मौसम और परिस्थितियों से तालमेल बिठाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से नाता तोड़ने के बाद टीम में शामिल किए गए मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के बारे में कोच का कहना था कि उनका वापस टीम में लौटना टीम के लिए सुखद खबर है और इससे टीम की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि टीम ट्वेंटी- 20 के मूड से बाहर निकलकर जल्द ही टेस्ट क्रिकेट के साथ संतुलन बिठा लेगी क्योंकि टीम में जीत की भूख बहुत ज्यादा है। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के दौरे पर 27 जून को जाएगी जहां टीम को तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी- 20 मैच खेलना है।
पढ़ें- 2010 में विश्वकप के आयोजन से आफरीदी नाराज
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम ने अपना पिछला श्रीलंका का दौरा 2006 में किया था और उस समय टीम टेस्ट श्रृंखला जीतने में कामयाब रही थी।
देखिए- ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप पर विशेष

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
क्रिकेट
- ‘टेस्ट शृंखला में शर्मनाक प्रदर्शन की नहीं होगी जांच’
- सहारा की मांगों के आगे झुका बीसीसीआई
- भारतीय टीम जीत की हैट्रिक बनाने उतरेगी
- ऑस्ट्रेलिया दौरे की खोज हैं उमेश यादव- गंभीर
- क्लार्क श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए
- ‘सचिन, हसी को मैच में आराम देना शर्मनाक’
- ‘विंडीज दौरे के लिए चुने पर अपनी शादी स्थगित कर दूंगा’
- न्यूजीलैंड की ट्वेंटी-20 टीम घोषित
- क्लार्क भी धोनी के मुरीद हुए
- गंभीर ने बुनियाद रखी, धोनी ने अंजाम तक पहुंचाया
प्रमुख ख़बरें
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.