23 जून 2009
वार्ता
नई दिल्ली। पाकिस्तान के दूसरे ट्वेंटी-20 विश्वकप में खिताबी जीत से चकाचौंध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रेंचाइजी टीमों के मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीमों में लेने को बेकरार हैं।
पाकिस्तान के खिलाड़ी काफी कोशिशों के बावजूद दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल के दूसरे संस्करण में नहीं खेल पाए थे हालांकि भारत में हुए पहले संस्करण में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।
तस्वीरें- पाक नया ट्वेंटी-20 विश्व चैंपियन
इंग्लैंड में रविवार को समाप्त हुए दूसरे ट्वेंटी-20 विश्वकप में जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए खिताब पर कब्जा किया है उससे आईपीएल के फ्रेचाइजी टीमों के मालिक चाहते हैं कि वे फिर से इस टूर्नामेंट में खेलें।
आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी ने एक खेल वेबसाइट को इस संबंध में बताया कि यदि पाकिस्तान के खिलाड़ी मार्च 2010 के आईपीएल में खेलते हैं तो लीग को इस संबंध में कोई समस्या नहीं है। लेकिन इस संबंध में अंतिम निर्णय दोनों देशों की सरकारों को लेना है। उन्होंने कहा कि टीमों के फ्रेंचाइजी को दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों में सुधार होने का इंतजार करना होगा।
तस्वीरें- हैदराबाद ने जीता आईपीएल-2
आईपीएल के पहले संस्करण के चैम्पियन राजस्थान टीम के सह मालिक मनोज बदाले ने कहा है कि वर्ष 2008 में टीम के सदस्य रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर अगले साल होने वाले आईपीएल में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह हो सकता है कि तनवीर छह जुलाई को मिडिलसेक्स के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की ओर से खेलें। उल्लेखनीय है कि चार जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन टेस्टों के लिए घोषित टीम में तनवीर का चयन नहीं किया गया है।
कोलकाता टीम के निदेशक जोय भट्टाचार्य ने इस संबंध में कहा कि यदि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आईपीएल की टीमों में वापसी होती है तो सभी टीमों को इसका स्वागत करना चाहिए।
पढ़ें- 20-20 विश्व टीम में एक भी भारतीय नहीं
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की वापसी पर दिल्ली टीम के मुख्य संचालन अधिकारी अमृत माथुर का कहना है कि टीम अगले साल कुछ और खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है। आईपीएल के पहले संस्करण में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और पूर्व कप्तान शोएब मलिक टीम की ओर से खेले थे।
विजय माल्या की बेंगलुरु टीम के कोच रे जेनिंग्स का इस संबंध में कहना है कि यदि पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में फिर से खेलते हैं तो यह टीमों के लिए बहुत अच्छी बात होगी और इससे टीमों के प्रदर्शन में और निखार आएगा।
पढ़ें- आईपीएल की कोलकाता टीम से बुकानन की छुट्टी
आईपीएल के विभिन्न टीमों के लिए खेलने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-
कोलकाता टीम- उमर गुल, मोहम्मद हफीज, सलमान बट्ट
राजस्थान टीम- कामरान अकमल, सोहेल तनवीर, यूनुस खान
बेंगलुरु टीम- मिस्बाह-उल-हक
हैदराबाद टीम- शाहिद आफरीदी
दिल्ली टीम- शोएब मलिक।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
क्रिकेट
- एडिलेड में हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगा भारत
- हसी को आराम, मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे
- सचिन को संन्यास लेने की जरूरत नही: हैडली
- भारत की पहली टेस्ट जीत के 60 साल पूरे
- इरफान ऑस्ट्रेलियाई दौरे में धोनी की रणनीति में फिट होंगे?
- ‘गेंदबाजों की असली परीक्षा विदेशी पिचों पर होगी’
- विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज- स्लेटर
- एडिलेड में भारत को है ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत का इंतजार
- मौका भुनाने को तैयार हैं जिया
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बनेगा सचिन का महाशतक?
प्रमुख ख़बरें
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
- सीरिया: अस्पताल में बिजली न होने से 18 नवजातों की मौत
- मालदीव: पूर्व राष्ट्रपति नाशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.