07 जून 2009
वार्ता
लंदन। वेस्टइंडीज के कप्तान और सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने छक्कों और चौकों की बरसात करते हुए कल ऑस्ट्रेलिया को 20- 20 क्रिकेट विश्वकप टूर्नामेंट के कठिन ग्रुप -सी के मैच में सात विकेट की शर्मनाक हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।
गेल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए मात्र 50 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से आतिशी 88 रन ठोककर ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को एकतरफा अंदाज में ध्वस्त कर दिया।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन उसने इस लक्ष्य को बौना साबित करते हुए 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाकर शानदार जीत हासिल कर ली।
गेल और आंद्रे फ्लेचर (53 रन) ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 133 रन की तूफानी साझेदारी कर वेस्ट इंडीज की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। फ्लेचर ने अपने कप्तान का बखूबी साथ निभाते हुए 32 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार अर्द्धशतक बनाया। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। विश्व के सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले ब्रेट ली के चार ओवर में तो 56 रन पडे। मिशेल जानसन ने 36 रन और नाथन ब्रैकन ने 21 रन लुटाए।
वेस्टइंडीज के 50 रन 4.1 ओवर में ही पूरे हो गए जबकि गेल ने अपना अर्द्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से पूरा कर डाला। वेस्ट इंडीज ने 100 रन का आंकडा आठवें ओवर में पार कर लिया । फ्लेचर ने अपना अर्द्धशतक 31 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से पूरा किया ।
वेस्टइंडीज को इस जीत से दो अंक मिले और उसके “ग्रुप ऑफ डेथ” माने जा रहे इस ग्रुप से अगले राउंड में पहुंचने की संभावना प्रबल हो गई है जबकि ऑस्ट्रेलिया के सामने अब संकट खडा हो गया है क्योंकि इस ग्रुप की तीसरी टीम श्रीलंका भी 20-20 के लिहाज से बेहद शक्तिशाली मानी जाती है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
मैच रिपोर्ट
- एडिलेड- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया
- टी20: न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा
- आफरीदी के पंजे से पाकिस्तान की शानदार जीत
- गेल का विस्फोट, 44 गेंदों पर ठोका शतक
- ऑस्ट्रेलिया 5 रन से जीता, श्रीलंका की दूसरी हार
- न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप, जिम्बाब्वे को 202 रनों से हराया
- पर्थ वनडे: भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
- पाक की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक ‘क्लीन स्वीप’
- न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 141 रनों से हराया
- दलीप ट्रॉफी: डिंडा ने बजाया उत्तर क्षेत्र का बैंड
प्रमुख ख़बरें
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.