12 फरवरी 2012
नेपाल में भारतीय पुजारियों पर हमले की निंदा
05 सितम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

बेंगलुरू।
काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के दो भारतीय पुजारियों पर माओवादियों के हमले की भारत ने शनिवार को निंदा की।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा, “हम माओवादियों द्वारा पुजारियों पर किए गए हमले से अवगत हैं और नेपाल सरकार के सम्पर्क में हैं।”

नेपाली माओवादी भारत में घुसे, झण्डा फहराया

उन्होंने बताया, “हमें सूचना मिली है कि मंदिर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी की गई है और हमले के शिकार दोनों पुजारियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।”

नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काठमांडू में भारतीय राजदूत राकेश सूद ने यह मुद्दा नेपाल सरकार के समक्ष उठाया।

प्रचंड का भारत से सुलह का प्रयास

उल्लेखनीय है कि लोहे की छड़ों से लैस माओवादियों के एक समूह ने शुक्रवार को भारतीय पुजारियों पर हमला किया था। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ डाले थे और उनके पवित्र जनेऊ भी तोड़ दिए थे।

पशुपतिनाथ मंदिर में केवल दक्षिण भारत से ही पुजारी बनाने की 800 वर्ष पुरानी परम्परा के तहत नियुक्त गिरीश भट्ट और राघवेंद्र भट्ट इस महीने कर्नाटक से काठमांडू गए थे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.