13 फरवरी 2012
राज ठाकरे की कार में ही थे सरकारी वकील!

30 जून 2009
आईबीएन-7

मुम्बई।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से जुड़ा अब नया विवाद सामने आया है। मनसे प्रमुख ठाकरे सोमवार को जब उत्तर भारतीय छात्रों की पिटाई से संबंधित एक मामले में कल्याण अदालत में समर्पण करने के लिए गए, तो उनकी गाड़ी में सरकारी वकील अजय मिसर भी उनके साथ मौजूद थे।

मिसर इस केस में भी सरकार के वकील थे और उन्हें सरकार की ओर से राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमा लड़ना है।

 

राज ठाकरे को जमानत मिली

 

इस मामले के सामने आने के बाद कई मानवाधिकार सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर यह सही है तो फिर सरकारी वकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इधर वकील अजय मिसर का कहना है कि वे जब पुलिस स्टेशन गए, तो राज ठाकरे के वकील ने मुझसे कहा कि ‘आओ गाड़ी में ही बैठ जाओ’।

जाहिर तौर पर अजय मिसर की इस हरकत से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

राज ठाकरे बनने से शाहरूख का इनकार 

 

गौरतलब है कि सोमवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को कल्याण अदालत ने 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया था, जिसके बाद ठाकरे के वकीलों ने जमानत याचिका दाखिल की थी। इसके बाद अदालत ने ठाकरे को एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी।

राज ठाकरे के लिए सोमवार को अदालत के समक्ष समर्पण करने की आखिरी तारीख थी। मामला 2008 में रेलवे की परीक्षा देने मुम्बई आए उत्तर भारतीय छात्रों की मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का है, जिसमें राज ठाकरे पर आरोप हैं कि उनके इशारे पर ही उनके कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों के साथ मारपीट की थी। बाद में रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा निरस्त कर दी थी।

 

बाल ठाकरे ने राज से सभी संबंध तोड़े   

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

Sep 10, 2009

people still have to say raj is great.Only poor people who fight for there
livelihood in mumabi.raj is the same person who went to free the molesator who try to molest gujrati girl(nri)outside hotel.Lets us see what he is going to give maharasthra.how he can save people life whoa are living outside maharasthra.

saket us

Jul 06, 2009

राज ठाकरे एक गुंडा है ये तो साबित हो गया है क्यो की आजकल सुना हू की सरकारी वकील को गुणडो की साथ रहना परता है गुणडो से ही उनकी जीविका चलती है

Ansari mumabi

Jun 30, 2009

नयाय ?????????????........कवि नही मिलेगा.. साच देखो सवी लोग. यही है हमारा देश

raj lucknow

Jun 30, 2009

सरकारी वकील को चाहिए था _अपना इंतज़ाम खुद करे या तो सरकार से दरखास्त करे _की उन्हे भी केस लड़ना हे तो गाड़ी का इंतज़ाम करे _ न की अओरो का सहारा ले._राज ठाकरे जी की आलोचना करने वाले ख़ुद को आईने मे देखे.न की केवल आलोचना करे_ एक सामान्य आदमी_चंद्रकांत वन्दे

chandrakant onday mumbai

Jun 30, 2009

Government advocate must be dismissed from his post

mukesh kumar bhubaneswar

Jun 30, 2009

SIR,
YEHI TO HAMARE DES KI MAHANTA HI , KI HAM SAB DOST OR DUSHMAN MIL KAR SABHI KAM YA SAMASYAO KA NIPTARA KAR LATE HI. JAI HIDUSTAN KI, MERA BHARAT MAHAN, YEH DES HI MAHAN , JAI HO, JAI BHAART MATA KI.
THANKS
ANIL VERMA
NEW DELHI.
DATE : 30.06.2009

ANIL VERMA NEW DELHI

Jun 30, 2009

वाहह !!!!!!!!!!!!!!!!! कमाल हो गये सरकारी व्कील भी साथ थाइ तभी ह्मारा देश कामयाब होगाअसल मैं यह भी तो सरकारी गुंडे है

tusahr chandigarh

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.