13 जुलाई 2009
वार्ता
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के मदनवाड़ा के पास कल हुई नक्सली मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे के शहीद होने की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई और पुलिस के जवानों की लाशें देखकर पुलिस जवान एवं उनके परिजन अपने आंसू नहीं रोक पाए।
जंगलों में नक्सलियों से लोहा ले रहे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों के लिए दोपहर में भेजा गया गोला बारुद जब कम पड़ने लगा तो आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर की आवश्यकता पड़ी, लेकिन इसके बावजूद वाहनों द्वारा गोला बारुद भिजवाया गया। जिससे असलहा-बारूद मौका-ए-वारदात पर पहुंचाने में विलंब हुआ।
छत्तीसगढ़ हमला: 13 पुलिसकर्मी लापता, हाई अलर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार मदनवाड़ा मार्ग पर नक्सलियों ने जिस तरीके से ताबड़तोड़ गोलीबारी की, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सलियों ने घटना के पहले कितनी तैयारी की होगी।
वहीं हमले के लिए डेढ़ किलोमीटर तक की बारदी सुरंग बनाने के लिए उन्हें इतना असलहा बारूद एवं वक्त कैसे मिल गया होगा, यह भी चर्चा का विषय रहा।
छत्तीसगढ भारत का अंग है या नहीं?
इस बार वारदात को अंजाम देने के लिए माओवादियों ने छापामार युद्ध का इस्तेमाल किया।
पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पेड़ों पर चढ़कर गोलीबारी की गई जिससे जवानों को संभलने का अवसर नहीं मिला।
नक्सलियों ने मदनवाडा मार्ग पर वारदात को अंजाम देने के लिए छापामार युद्ध में पारंगत ‘दलम’ के सदस्यों का इस्तेमाल किया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
13 फरवरी 2012
Jul 13, 2009
अब तो देखते ही गोली मरने की ऑर्डर होना चाहिए | उनकी लाइट काट देनी कहिए | रेल सेवाइए बंद कर देनी चाहिए | और उसके बाद करवाई करनी चाहिए | श्री लंका से ही सबक स्क लेना कहिए| | और संचार साधन भी बाँध कर देना
कहिए || ता के वो किसी से संपर्क ना कर सके |
kuldip Kumar Ludhiana (Punjab)
- दलित दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा
- कश्मीर में युवक की मौत से तनाव
- बाल ठाकरे ने कांग्रेस की तुलना ‘मुगलों’ से की
- “शिवसेना ने बीएमसी को 40 हजार करोड़ का चूना लगाया”
- 2003 मुम्बई विस्फोट में 3 दोषियों का मृत्युदंड बरकरार
- उ. प्र. में दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ
- ओडिशा में नक्सली हमला, 4 जवान शहीद
- मुम्बई में बदलाव के लिए कई आजाद उम्मीदवार
- जम्मू-कश्मीर: चेनाब में बस गिरी, 20 की मौत
- पहले चरण के मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार






















