14 फरवरी 2012
सांसद थप्पड़कांड: सांसद ने कहा मुझे खेद है!

01 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

हैदराबाद/नई दिल्ली।
एक बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारकर विवादों में आए आंध्रप्रदेश के कांग्रेस सांसद डॉ. मांडा जगन्नाथम ने बुधवार को इस घटना पर खेद प्रकट किया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी सांसद के इस व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

सांसद जगन्नाथम ने कहा, “मुझे इस घटना का दुख है। बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था। अचानक मेरा हाथ उनके गाल को स्पर्श कर गया”।

आंध्रप्रदेश के नगरकुरनूल लोकसभा क्षेत्र से सांसद जगन्नाथम ने ‘सीएनएन-आईबीएन’ टेलीविजन चैनल पर कहा, “मुझे इस घटना को लेकर खेद है। यदि मैं दोषी पाया जाता हूं तो मैं इसके लिए क्षमा मांग लूंगा। मैं कानून को हाथ में नहीं लेना चाहता था”।

 

कांग्रेस सांसद की दादागिरी कैमरे में कैद

 

इसके पहले जगन्नाथम ने माफी मांगने से इंकार कर दिया था और उन्होंने आरोप लगाया था कि बैंक मैनेजर नशे की अवस्था में था।

इस घटना के विरोध में आंध्रप्रदेश में बैंक कर्मचारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सांसद जगन्नाथम ने पिछले छह महीनों के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित लोगों को सरकारी योजनाओं के तहत कथित रूप से ऋण न जारी करने के लिए आंध्रप्रदेश ग्रामीण विकास बैंक (एपीजीवीबी) के प्रबंधक रवींद्र रेड्डी को थप्पड़ मारा था। यह घटना महबूबनगर जिले के उप्पुननतला में सोमवार को घटी थी।

 

करोड़ों के लवलीन घोटाले में माकपा नेता अभियुक्त

 

टीवी फुटेज से पता चलता है कि सांसद ने मैनेजर को एक से अधिक थप्पड़ मारे थे। लेकिन सांसद का कहना है कि जब बैंक मैनेजर ने उनसे फोन पर ठीक से बात नहीं की तो उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैंक मैनेजर शराब के नशे में था और उसने एक दलित सांसद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की।

जगन्नाथम ने माफी मांगने से इंकार करते हुए कहा, “बैंक मैनेजर बुरी तरह शराब के नशे में था। उसने मुझसे कहा कि वह उसके खिलाफ जो भी करना चाहे कर सकते हैं। उसे किसी सांसद के प्रोटोकॉल तक के बारे में पता नहीं है”।

जगन्नाथम घटना पर अपनी सफाई देने के लिए शाम को मुख्यमंत्री से मिलने वाले थे। कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी जगन्नाथम से स्पष्टीकरण चाहता था।

 

हॉलीवुड अभिनेता को बंदरों ने थप्पड़ जड़े!

 

इस बीच नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को खेदजनक बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए”।

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी जगन्नाथम के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी, इस पर तिवारी ने कहा, “कानून मंत्री और पार्टी के राज्य प्रभारी वीरप्पा मोइली ने पार्टी की राज्य इकाई से घटना पर एक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिल जाने के बाद पार्टी आगे के कदम पर विचार करेगी”।

उधर, बैंक मैनेजर की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा- 353, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने सांसद के दो समर्थकों की शिकायत पर बैंक मैनेजर के खिलाफ भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रताड़ना निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस महानिदेशक एस.एस.पी. यादव ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

Jul 02, 2009

This type mp ko juta se marna hoga sala karna dharna kuch nahi or rangdari karta hai . People must kicked out this type of politicians , they are not a politician but they are gunda

CSRAO DELHI

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.