30 जून 2009
वार्ता
चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई के अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पुलिस ने आज सुबह हथगोला जैसा एक बम और लोहे की छड़ बरामद की जिससे यहां तनाव व्याप्त हो गया और सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया।
हवाईअड्डा पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से बम को तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया।
सुबह 9 बजे कुछ चालकों और ठेका कर्मचारियों ने कार पार्किंग क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे एक बम तथा छह इंच की लोहे की छड़ देखी। उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना हवाईअड्डा पुलिस को दी।
दिल्ली हवाईअड्डे का नया टर्मिनल असुरक्षित
हवाईअड्डा पुलिस ने तुरन्त बम निरोधक दस्ते को बुलाया और पार्किंग में खड़ी सभी कारों को हटा दिया गया तथा इलाके को सील कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि गेंद की तरह दिखने वाली यह वस्तु बम है, लेकिन यह इतना शक्तिशाली नहीं था कि कोई नुकसान कर सके।
यात्रियों का उपद्रव, विमान आपात स्थिति में उतरा
हवाईअड्डा बम निरोधक विभाग के उपायुक्त सारथ श्रीनिवासन ने पत्रकारों को बताया कि यह बम केवल तेज आवाज और धुंआ फैला सकता था।
इस घटना के तुरन्त बाद राज्य में आतंकवादियों और उग्रवादियों से निपटने वाली ‘क्यू’ ब्रांच पुलिस समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक घंटे लंबी बैठक हुई।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
- गुलबर्ग: 15 फरवरी को फैसला, किसको मिलेगी रिपोर्ट
- राज शिवसेना में आएं तो कोई ऐतराज नहीं: बाल ठाकरे
- रिश्वत नहीं दे सकते, तो तैनात रहो नक्सली इलाके में!
- राहुल-प्रियंका नजर आए एक साथ, किया रोड शो!
- इस बार प्रेमी बेखौफ मना सकते हैं वैलेंटाइन डे!
- दलित दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा
- कश्मीर में युवक की मौत से तनाव
- बाल ठाकरे ने कांग्रेस की तुलना ‘मुगलों’ से की
- “शिवसेना ने बीएमसी को 40 हजार करोड़ का चूना लगाया”
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार






















