21 मई 2012
नोटकांड: अमर सिंह की याचिका खारिज, जेल भेजा गया

06 सितंबर 2011
आईबीएन-7

नई दिल्ली।
‘वोट के बदले नोट’ मामले में तीस हजारी अदालत ने राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह की जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की हिरासत में जेल भेज दिया।

अमर सिंह अब 19 सितंबर तक जेल में रहेंगे।

अमर सिंह के साथ अन्य तीन लोगों को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है, जिनमें भाजपा के पूर्व सांसद महावीर सिंह भगोरा, फग्गन सिंह कुलास्ते और सांसद अशोक अरगल शामिल हैं। ये सभी 19 सितंबर तक जेल में रहेंगे।

तीस हजारी के न्यायाधीश ने अमर सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वे बीमार हैं, इसलिए अदालत के सामने पेश नहीं हो सकते।

इससे पहले अमर सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कोर्ट में हाजिर होने से इनकार कर दिया था लेकिन जब उनकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई तो वे कोर्ट पहुंच गए। अमर को तिहाड़ जेल की सेल नंबर-1 में रखा जाएगा। वहां वे पूर्व संचार मंत्री ए. राजा के साथ रहेंगे।

अमर के वकील ने सुबह कहा था कि उन्होंने अदालत में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में अमर की अस्वस्थता के चलते उनके अदालत में हाजिर न होने की छूट मांगी गई थी। तीस हजारी अदालत परिसर के बाहर अमर के वकील ने संवाददाताओं से कहा कि अमर सिंह स्वस्थ नहीं हैं और वे बिस्तर पर हैं। डॉक्टर ने उन्हें घूमने-फिरने से मना किया है। इसलिए हमने एक याचिका देकर कहा है कि वे मंगलवार को अदालत में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। वे अदालत में उपस्थित होने से बच नहीं रहे हैं और जब अदालत सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित करेगी तो वे अदालत में उपस्थित होंगे।

याचिका में कहा गया था कि कुछ साल पहले अमर का गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था और इसके बाद से उन्हें नियमित रूप से अस्पताल जाना पड़ता है। उन्हें उच्च रक्तचाप की भी शिकायत है। इस पर विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगरा सहगल ने उनके वकील से अमर के स्वास्थ्य की चिकित्सा रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट में उस तारीख का उल्लेख होना चाहिए कि कब उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था, और उसके बाद वे कितनी बार चिकित्सक के पास गए। सहगल ने कहा कि आप मंगलवार दोपहर 12.30 बजे तक सभी तारीखों की अपनी विशेष चिकित्सा रिपोर्ट पेश करें। इसके बाद अमर अदालत पहुंच गए थे। कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित रखा, लेकिन साढ़े तीन बजे उनकी याचिका ठुकराते हुए कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजने के आदेश दिए।

 

इससे पहले -

वोट के लिए नोट मामले में राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह आज तीस हजारी अदालत की फटकार के बाद अदालत पहुंच गए हैं। अमर सिंह के वकील ने अदालत में अमर की तबीयत खराब होने की वजह से हाजिर नहीं होने की अनुमति मांगी थी। इस पर न्यायाधीश ने सख्ती बरतते हुए साढ़े बारह बजे तक अमर सिंह को सारी मेडिकल रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

अदालत के सख्त रवैये को देखते हुए अमर सिंह अदालत पहुंच गए। अदालत पहुंचकर अमर सिंह ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास है।

अमर सिंह के वकील ने कोर्ट से उनकी खराब सेहत के बारे में बताते हुए अंतरिम जमानत की अर्जी दी है।

अमर सिंह ने कहा है कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत है , लिहाजा उन्हें अंतरिम जमानत दी जाए। अदालत में इस वक्त अमर सिंह बैठे हुए हैं और उनके वकील अपनी बातें कह रहे हैं।

अमर सिंह शांत भाव से आंखें बंद किए हुए अदालत की कार्रवाई सुन रहे हैं। इससे पहले अमर सिंह ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा कि चैनल की रिपोर्टिंग देख रहे थे और कोर्ट पहुंचा कि मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अमर ने कोर्ट के सामने कहा कि उनकी न्यायपालिका और कानून में आस्था है।

गौरतलब है कि आज अमर सिंह को वोट के लिए नोट मामले में अदालत में पेश होना था। चार्जशीट में अमर सिंह का नाम है। इनके अलावा भाजपा के तीन सांसदों का भी नाम है।

इससे पहले

‘कैश फॉर वोट’ यानी वोट के बदले नोट मामले में राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह आज न्यायालय में पेश नहीं होंगे। तबीयत खराब होने की वजह से वे आज न्यायालय नहीं आएंगे। वे अगली तारीख पर हाजिर होंगे।

गौरतलब है कि 2008 में विश्वास मत के दौरान हुई नोट लहराने की घटना के कारण संसद में भारी हंगामा हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है। विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगरा सहगल ने 25 अगस्त को अमर सिंह, भाजपाअ के पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, महावीर भगोरा और सुधींद्र कुलकर्णी को समन जारी किया था।

संसद नोटकांड: अमर सिंह और अन्य पांच के खिलाफ आरोपपत्र


मालूम हो कि इस मामले में अमर सिंह के पूर्व सहयोगी संजीव सक्सेना और बिचौलिया सुहैल हिंदुस्तानी न्यायिक हिरासत में हैं। आज अगर अमर सिंह न्यायालय में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ वारंट जारी हो सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमर सिंह को जमानत मिलेगी या वे जेल जाएंगे?

वोट के बदले नोट मामले में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के अगले दिन अदालत ने अमर सिंह सहित चार लोगों को सम्मन भेजकर उन्हें छह सितम्बर को पेश होने का निर्देश दिया था।

अमर सिंह के पूर्व सहयोगी संजीव सक्सेना और बिचौलिया सुहैल हिंदुस्तानी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। छह सितम्बर की कार्यवाही में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इनके नाम भी वारंट जारी किए गए।

न्यायाधीश ने कहा था कि सुहैल और सक्सेना पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। वे आरोपपत्र में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर सुनवाई का सामना करेंगे। अदालत सक्सेना की जमानत याचिका पर छह सितम्बर यानी आज सुनवाई करेगी।

मालूम हो कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के मुद्दे पर वामदलों द्वारा समर्थन वापस ले लिये जाने के कारण मनमोहन सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करना आवश्यक हो गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 54 गवाह हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2012

Sep 07, 2011

सिब्बल को भी.....................................

Dinesh Kumar Delhi

Sep 06, 2011

दिग्विजय कूऊ भ जैल भेजो

rajesh kr noida

Sep 06, 2011

अमर सिंग ने अन्ना हज़ारे और उनके टीम को अब्शब्द कहे वोट फॉर नोट क्या यह सही बात है. अमर सिंग को सज़ा दीजिए.

SURESH GUPTA BANGALORE

Sep 06, 2011

आच्छा है ये चार साल बाद हुआ ये तो तो ;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;होना चाहिए था

Pramod Mumabi

Sep 06, 2011

अमर सिंग जेसे लोगो को जो अपने आप को क़ानून से उँचा समजते हे करी स्जा मेलनी चाही

G. D. Gupta New Delhi

Sep 06, 2011

बहुत डीनो बात दिल खुश करने वाली खबर मिली है

sanjay nagia dhar

Sep 06, 2011

ये चिरकूट है जरा सभाल के इसे अंदर करना, इनकी ज़ुबान पर लगाम ज़रूरी है.

pramod delhi

Sep 06, 2011

झूट बोलने की सज़ा मिलनी चह्यिए

sandeep Lucknow

Sep 06, 2011

कोर्ट का मामला है भाई अछो अछो तबीयत खराब हो जावे राजनीति करा लो हवाई जहाज़ से तेज स्पीड से भगा चला आवेगा

vinay kumar Delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
फारुख अब्दुल्ला बोले ‘आईपीएल बंद नहीं होना चाहिए’
फारुख अब्दुल्ला बोले ‘आईपीएल बंद नहीं होना चाहिए’
कीर्ति आजाद बोले ‘IPL कंट्रोल से बाहर हो गया है’
कीर्ति आजाद बोले ‘IPL कंट्रोल से बाहर हो गया है’
देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.