03 जुलाई 2009
वार्ता
लखनऊ। मूर्तियों और स्मारकों की स्थापना को लेकर विपक्षियों तथा अदालती दबाव झेल रही मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पार्टी की कल आवश्यक बैठक बुलाई है जिसमें इन दबावों से निपटने के लिए आक्रामक रणनीति बनाई जा सकती है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक रहेगी।
सूत्रों के अनुसार बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और उसकी मुखिया कांग्रेस के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर शर्म दिवस मनाने संबंधी कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जाएगा।
मूर्तियों, स्मारकों पर मायावती सरकार को नोटिस
सूत्रों ने बताया कि स्मारकों और मूर्तियों को लेकर की जा रही आलोचनाओं का जवाब देने के लिए मायावती लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा भी कर सकती हैं।
इससे पहले पिछले 20 जून को सभी राज्यों से बसपा पदाधिकारियों को बुलाकर मायावती ने अपने अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए थे।
उसी बैठक में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दलितों को लेकर नौटंकी करने का आरोप लगाया था। उसमें 112 पृष्ठ की एक पुस्तक भी जारी की गई थी जिसमें कांग्रेस पर दलितों की भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है।
‘सत्ता में आने पर मायावती की प्रतिमाएं हटाएंगे’
पुस्तक में मीरा कुमार को लोकसभा अध्यक्ष बनाए जाने के कारणों पर भी चर्चा की गई है।
सूत्रों का दावा है कि बैठक में डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों और संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद देश में चल रही राजनीतिक चर्चा पर भी विचार किया जा सकता है।
उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं आने और मूर्तियों स्मारकों की हो रही आलोचना का जवाब देने के लिए एक बड़ी रैली आयोजित करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता।
मायावती ने ताबड़तोड़ शुरु की पार्क-स्मारक योजनाएं
इससे पार्टी के मूल वोट बैंक दलितों को सही बात बताने और सावधान रहने की अपील की जा सकती है।
उनका कहना था, “अब नई परिस्थितियों में बसपा का रुख सर्वाधिक आक्रमक कांग्रेस के प्रति रह सकता है, क्योंकि बसपा का मानना है कि उसे सर्वाधिक क्षति कांग्रेस ही पहुंचा सकती है”।मायावती ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के लिए कांग्रेस को कल ही आड़े हाथों लिया था और इसे गरीबों के प्रति बड़ी साजिश बताई थी।
बैठक में सांसदों को केन्द्र सरकार को आम जनता की समस्याओं को लेकर घेरने के लिए कड़े निर्देश भी दिए जा सकते हैं, हालांकि बसपा ने केन्द्र सरकार को बाहर से समर्थन दे रखा है।
इस बीच राज्य के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने मूर्तियों, पार्कों आदि की स्थापना में सरकारी धन के कथित दुरपयोग को लेकर आज शोक दिवस मनाने की घोषणा कर रखी है। जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
14 फरवरी 2012
Feb 06, 2010
यह उचित नही होगा की जनता के पैसे का दुरपयोग हो इतनी बरी राशि को किसी भी विकास के कार्यों में लगाना ही ठीक होगा.
Vimal Kumar Singh Robertsganj, sonbhadra
Jul 07, 2009
yah bahut hi bura ho raha hai mayawati ki yah manmani jyada din nahi chal sakta hai ..up huyi tmhariu thi per ab mulayam singh yadav ji ki hi lambi pari hai... vikash [ arjun ] 9452700100
vikash yadav jaunpur
Jul 03, 2009
ब स पा आज भारत मे तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी हे लोकसभा चुनाव के बाद. कॉंग्रेस तो घबरा रही ही कही ब स पा एक नंबर पर ना आ जाए. इस लिए दलिटो का राग अलाप रही है. पर दलित समझते हे कांग्रेस तो गई समझो. जब उ पी मे कॉंग्रेस ख़तम हो सकती हे तो देश मे क्यों नही.
devinder kaim new delhi
Jul 03, 2009
मायावतीजी everybody can expend the janta money. You do not want up development you want self development. Can i know the worth you have earn from where. Garibo ke desh mein neta karore pati dekhate hai ek invest karte hai 100 baki number do
NITA JAIN DELHI
- खुर्शीद झुके, चुनाव आयोग से खेद जताया
- सोनिया देश को बताएं, रोई थीं या नहीं: उमा
- उमा ने धमकाया, खुर्शीद को जेल में डालो, वर्ना...
- बाबा रामदेव ने राहुल, प्रियंका पर निशाना साधा
- न्यायमूर्ति बालाकृष्णन पर कार्रवाई हुई या नहीं?: न्यायालय
- गांधी परिवार ने रायबरेली का विकास नहीं किया: मायावती
- भगवाधारी नेताओं से परेशान हुई भाजपा
- खुर्शीद मुश्किल में भाजपा ने मांगा इस्तीफा
- विवादों में घिरे खुर्शीद ने प्रधानंमत्री को सफाई दी
- सरकार को शांति पुरस्कार के लिए अन्ना नामंजूर!
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























