02 जुलाई 2009
वार्ता
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर एक केन्द्रीय मंत्री द्वारा टेलीफोन पर एक अभियुक्त को छोड़ने के लिए दवाब डालने के मामले में किसी प्रकार की जांच का आदेश दिए जाने से आज इंकार कर दिया।
लेकिन पार्टी ने किसी नाम का औपचारिक खुलासा होने की स्थिति में कार्रवाई करने के विकल्प भी खुले रखे हैं।
जज का खुलासा: मंत्री का हस्तक्षेप का प्रयास
दूसरी ओर समूचा विपक्ष आज संसद में इस बात के लिए जोर देता रहा कि सरकार उस केंद्रीय मंत्री का नाम उजागर करे, जिसने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को फोन कर यह दबाव डाला था और उसे मंत्रिमंडल से हटाया जाए।
इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि न्यायालय में चल रही प्रक्रिया के बारे में तो कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन अगर कोई औपचारिक खुलासा होता है तो उस पर गौर किया जा सकता है।
जजों को दिखानी पड़ेगी संपत्ति, विधेयक आएगा
उन्होंने कहा, “इस मामले में किसी बौखलाहट भरी प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है। अगर कोई औपचारिक खुलासा होता है तो सरकार निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी”।
उन्होंने कहा, “हम इस मुद्दे पर भाजपा के आरोपों को तरजीह नहीं देते क्योंकि इस पार्टी मकसद ही अस्थिरता पैदा करना है”।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- खुर्शीद झुके, चुनाव आयोग से खेद जताया
- सोनिया देश को बताएं, रोई थीं या नहीं: उमा
- उमा ने धमकाया, खुर्शीद को जेल में डालो, वर्ना...
- बाबा रामदेव ने राहुल, प्रियंका पर निशाना साधा
- न्यायमूर्ति बालाकृष्णन पर कार्रवाई हुई या नहीं?: न्यायालय
- गांधी परिवार ने रायबरेली का विकास नहीं किया: मायावती
- भगवाधारी नेताओं से परेशान हुई भाजपा
- खुर्शीद मुश्किल में भाजपा ने मांगा इस्तीफा
- विवादों में घिरे खुर्शीद ने प्रधानंमत्री को सफाई दी
- सरकार को शांति पुरस्कार के लिए अन्ना नामंजूर!
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























