12 फरवरी 2012
कांग्रेस ने जनता का आभार जताया
18 मई 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
कांग्रेस कार्यसमिति ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी सफलता दिलाने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और महासचिव राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना की है।

कार्यसमिति की रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में दो प्रस्ताव पारित कर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की पार्टी को मिली नई जिम्मेदारी को पूरा करने का विश्वास व्यक्त किया गया।

प्रधानमंत्री की कुर्सी, कई के ख्वाब टूटे
 

पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीज ने पहला प्रस्ताव पेश कर इस चुनाव में मिले जनादेश को पिछले 15 साल में मिले जनादेशों से भिन्न बताते हुए चुनाव प्रचार के दौरान किए वादे अगले पांच साल में पूरे किए जाने का भरोसा जताया।

प्रस्ताव में कहा गया कि जनता ने इस बार कांग्रेस को धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद को मजबूत करते हुए देश को पहले से भी ज्यादा तेज गति से विकास के मार्ग पर ले जाने का आदेश दिया है।
 
इसके अलावा यह राष्ट्रीय पार्टी को देश के सम्मुख समस्याओं और चुनौतियों से राष्ट्रीय सोच के साथ निपटने के लिए दिया गया जनादेश है।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस जीती, भाजपा ने हार मानी

बैठक में पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने दूसरा प्रस्ताव पेश कर कांग्रेस को इस शानदार सफलता दिलाने के लिए श्रीमती गांधी, डॉ. सिंह और राहुल गांधी के अथक प्रयासों की सराहना की तथा उनके नेतृत्व में सम्पन्न हुए सफल तथा अनुशासित चुनाव अभियान के लिये उन्हें बधाई दी।

प्रस्ताव में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी की दूरदर्शी रणनीति, डॉ. सिंह के संयमित, प्रभावशाली और दृढ़ रवैये तथा पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी की अनेक रैलियां कर जनता के बीच व्यापक पैमाने पर सीधी पंहुच बनाने को कांग्रेस की इस जीत का मुख्य आधार बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. सिंह के अलावा सभी सदस्य, विशेष आमंत्रित तथा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - राजनीति
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.