06 नवम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
हैदराबाद। अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को राजीव गांधी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पांचवें एकदिवसीय मुकाबले के दौरान अपने खेल जीवन का 45वां शतक पूरा किया।
पढ़ें- हैदराबाद वनडे- ऑस्ट्रेलिया 3 रनों से जीता
पिछले 20 वर्षो से भारतीय क्रिकेट के खेवनहार रहे सचिन ने अपनी 81 गेंदों की तेज पारी के दौरान 10 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है।
इससे ठीक पहले, सचिन ने अपनी इसी पारी में सात रनों का आंकड़ा पार करने के साथ एकदिवसीय मैचों में 17,000 रन पूरे किए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
पढ़ें- ‘क्रिकेट के नायाब हीरा हैं सचिन’
सचिन ने बेन हिलफेनहास की गेंद पर तीन रन लेने के साथ साथ यह मील का पत्थर स्थापित किया। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इस मैच में सात रन बनाने की जरूरत थी। यह उनके खेल जीवन का 435वां मैच है।
सचिन ने 17,000 रनों तक के अपने शानदार सफर के दौरान कुल 45 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1870 चौके और 181 छक्के निकले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 नाबाद रहा है।
पढ़ें- सरफराज ने सचिन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
सचिन ने 18 दिसम्बर, 1989 को गुजरांवाला में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष के करीब थी। सचिन ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 12773 रन बनाए हैं और उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक दर्ज हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
लोग
- तूफानी गेंदबाज आरोन बनेंगे ‘गुरुओं के गुरु’
- वोरसेस्टरशायर ने फिर किया अजमल से करार
- युवी के सिर से सारे बाल झड़े, ट्विटर पर तस्वीर डाली
- ट्रेमलेट ने कमर का ऑपरेशन कराया
- करियर ग्रैंड स्लैम से बड़ा है ओलंपिक पदकः पेस
- सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 3000 रन पूरे
- रोहन गावस्कर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया
- इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला जीतने को आश्वस्त हैं आफरीदी
- ‘युवी के इलाज में लग सकता है 6 महीने का समय’
- ‘कोई मेरे हाथ से छिटका हुआ ओलंपिक स्वर्ण ले आए’
प्रमुख ख़बरें
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.