10 फरवरी 2012
कनाडा दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित
30 सितम्बर 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को कनाडा के खिलाफ दो से 25 अक्टूबर तक विक्टोरिया और वेंकूवर में खेली जाने वाली सात मैचों की हॉकी टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

पढ़ें- हॉकी इंडिया ने नई चयन समिति गठित की

कनाडा दौरे को दिसम्बर में अर्जेन्टीना के साल्टा में होने वाली चैंपियंस चैलेंज वन टूर्नामेंट और अगले वर्ष फरवरी-मार्च में राजधानी में होने वाले विश्वकप के लिए भारतीय टीम के व्यापक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की ताजा रैंकिंग में कनाडा 11वें स्थान पर है जबकि भारत उससे एक पायदान नीचे 12वें नंबर पर है।

इस दौरे के लिए आज यहां घोषित 22 सदस्यीय टीम में दो गोलकीपरों एड्रियन डी सूजा और श्रीजेश पीआर को शामिल किया गया है। डिफेंस की जिम्मेदारी संदीप , वी रघुनाथ और सरदार सिंह के कंधों पर होगी। श्रृंखला के पहले दो टेस्ट नौ और 11 अक्टूबर को विक्टोरिया में खेले जाएंगे जबकि शेष पांच मैचों की मेजबानी वेंकूवर करेगा।

पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम कनाडा में टेस्ट श्रृंखला खेलेगी

चयन समिति के सदस्यों कर्नल बलबीर सिंह, बी.पी गोविंदा, मधु यादव और सीता मेहता तथा सरकारी पर्यवेक्षकों अजीतपाल सिंह और जफर इकबाल ने हाल ही में पुणे में हुए ट्रायल के आधार टीम का चयन किया है।

टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर- एड्रियन डी सूजा और श्रीजेश पी आर।

डिफेंडर्स- संदीप सिंह, वी रघुनाथ और सरदार सिंह।

मिडफील्डर्स- गुरबाज सिंह, विक्रम पिल्ले, धंनजय महादिक, धरमवीर सिंह, बीरेन्द्र लाकड़ा सीनियर और दानिश मुज्तबा।

फारवर्ड्स- भरत चिकारा, अर्जुन हल्लपा, तुषार खांडेकर, राजपाल सिंह, गुरविंदर सिंह चांदी, प्रभजोत सिंह, एस.वी सुनील, शिवेन्द्र सिंह, सरवनजीत सिंह, रोशन मिंज और आमिर खान।

अतिरिक्त- मंदीप अंतिल, बीरेन्द्र लाकड़ा जूनियर, भारत छेत्री, वी.एस विनय और अजितेश राय।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

10 फरवरी 2012

5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम! जब ‘टॉपलेस’ हुई हसीना, मच गया हंगामा बेंगलुरु में छाया फैशन का समा!
सम्बंधित ख़बरे - बाकी खेल
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
गागा के बाद जेनिफर लोपेज आएंगी भारत
गागा के बाद जेनिफर लोपेज आएंगी भारत
टाटा मोटर्स ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम
टाटा मोटर्स ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम
शाहरुख के लिए ‘चांदनी’ बनना चाहती हैं कैटरीना
शाहरुख के लिए ‘चांदनी’ बनना चाहती हैं कैटरीना

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.