12 फरवरी 2012
जब धोनी ने प्रशंसक की शादी टूटने से बचाई!
27 अगस्त 2009
आईबीएन-7

रांची।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने सफल कप्तान हैं। उतनी ही दरियादिली से धोनी ने एक नौजवान की शादी टूटने से बचाई है। दरअसल एक नौजवान की मंगेतर ने उसके सामने एक अनोखी शर्त रख दी थी। जिसे पूरा करना सिर्फ धोनी के बस में ही था। बस फिर क्या था, धोनी आ पहुंचे उस नौजवान की मदद के लिए।

पढ़ें- खूंखार नक्सलियों से भी ‘बेखौफ’ हैं धोनी

दरअसल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला रवींद्र कुमार सैनी माही का बहुत बड़ा प्रशंसक है। हर समय धोनी नाम की रट लगाने की वजह से रवींद्र की मंगेतर नाराज हो गई और उसने रवींद्र के सामने एक शर्त रख दी। मंगेतर ने रवींद्र से कहा जाओ धोनी के साथ कम से कम एक तस्वीर खिंचवा लाओ। तभी मैं तुमसे शादी करूंगी। मंगेतर की हां में हां रवींद्र के घर वालों ने भी मिला दी।

इस शर्त के बाद रवींद्र के पास कोई चारा नहीं बचा। लेकिन रवींद्र इस बात से खुश ही हुआ कि अब एक खास मकसद की वजह से वो अपने आदर्श से मिलेगा। सहारनपुर से वो निकल पड़ा रांची के लिए। रांची में एक-एक कर 30 दिन निकल गए।

पढ़ें- धोनी फिर झारखंड क्रिकेट संघ से नहीं मिले

लेकिन माही से मुलाकात के आसार नजर नहीं आए। वो बेहद परेशान हो गया। इतने पैसे भी नहीं बचे कि होटल में रह पाए। उसके बाद वो धोनी के घर के पास सड़क पर ही रहने लगा। इस आशा के साथ की कभी तो धोनी उसका दर्द समझेंगे और उसके साथ फोटो खिंचवाएंगे।

35वें दिन उसकी ये तमन्ना भी पूरी हो गई। जब अचानक धोनी उससे मिलने आ धमके। धोनी ने रवींद्र के साथ फोटो खिंचवाई, उसके हाथ मिलाया और शादी की शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें- धोनी, वीरू विज्ञापन की शूटिंग में व्यस्त

धोनी से मुलाकात के बाद रवींद्र बेहद खुश है। उसकी मुराद पुरी हो चुकी है। उसने परिवार वालों और मंगेतर की शिकायत को दूर कर दिया। चंद मिनट की इस मुलाकात के बाद अब उसकी शादी हो जाएगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - खबरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.