इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि नक्सलवाद के खतरों से निपटने के लिए वह किसी गैर-सरकारी तंत्र के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं है।
सरकार के इस रुख का निशाना छत्तीसगढ़ सरकार है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ सरकारी सहायता से एक गैर-सरकारी तंत्र ‘सल्वा जुडूम’ चला रही है। मानवाधिकार के उल्लंघन को लेकर इस तंत्र की काफी आलोचना हो रही है।
राज्यसभा में इस मामले में सरकार का पक्ष रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने स्पष्ट किया, “मैं नक्सलवाद से मुकाबले के लिए गैर-सरकारी तंत्र के पक्ष में नहीं हूं। मैं चाहता हूं इससे सरकार स्वयं निपटे”।
एक पूरक सवाल पर चिदंबरम ने कहा, “मुझसे स्पष्ट तौर पर सलवा जुडूम के बारे में सवाल पूछा गया है और मैंने स्पष्ट उत्तर दे दिया है। मैं चरमपंथियों से निपटने के लिए किसी भी गैर-सरकारी तंत्र के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हूं”।
गृहमंत्री ने माना कि वामपंथी चरमपंथियों द्वारा पैदा की गई चुनौतियों से निपटने में केंद्र व राज्य सरकारों ने सुस्ती दिखाई।
उन्होंने कहा, “खेदपूर्वक मैं कहना चाहता हूं कि हम वामपंथी चरमपंथी खतरे का सामना सही तरीके से नहीं कर पाए। आज इसने एक बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। हम इस चुनौती से निपटने की तैयारी कर रहे हैं और इसका खुलासा नहीं किया जा सकता”।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
14 फरवरी 2012
Jul 16, 2009
चिदंबरम साहब, ये भी स्वीकार करे की भारत २०१५ से पहले भारत एक विकसित देश बन जाएगा... क्यो की भारत और उसके कुछ लोग भूख से, कुछ लोग भय से और बहूत से लोग भरस्तचार से मार जाएँगे... कॉंग्रेस नाम के इस ग्रहण से भारत को लाभ कम और नुकसान बहूत ज़्यादा कीमत चूकानी पड़ी है..
SAARTHI SURAT
Jul 15, 2009
मनुष्य को और मनुष्यता को सभी धर्मों ने मिलकर मार डाला है। बचपन से ही यह सिखाया जाता है कि हमारा धर्म ही दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है, जबकि ऐसा कहने वाले खुद अपने धर्म को नहीं जानते उन्होंने तो जो मुल्लाओं और पंडितों से सुन रखा है उसे ही सच मानते हैं।राजनीतिज्ञ व्यक्ति धर्म का उपयोग करना अच्छी तरह जानता है और कट्टपंथी लोग भी राजनीतिज्ञों का उपयोग करना सीख गए हैं। धर्म का अविष्कार लोगों को कबिलाई संस्कृति से बाहर निकालकर सभ्य बनाने के लिए हुआ था लेकिन हालात यह है कि यही धर्म हमें फिर से असभ्य होन
मनुष्य Chandigarh
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























