13 फरवरी 2012
संसद में ‘नई नई मैडम’ की फजीहत हुई!

15 जुलाई 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
लोकसभा में आज एक युवा सांसद की वरिष्ठ सांसदों को दी गई एक ‘नसीहत’ खुद उन्हीं के गले की फांस बन गई।

सदन में आज शून्यकाल के दौरान देश में सूखे की स्थिति पर बोलते हुए उन्नाव से कांग्रेस की युवा सांसद अनु टंडन ने सांसदों को यह नसीहत दे डाली कि वे यहां बैठकर सरकार से मदद मांगने के बजाय अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाएं।

ऐसी नसीहत सुनकर पहले तो सभी वरिष्ठ सांसद हक्के-बक्के से दिखे, लेकिन अगले ही पल विपक्षी सदस्यों ने एक सुर से शोर मचाकर इसका विरोध किया। जबकि सत्तापक्ष के कुछ सांसद इस युवा सांसद की पूरी बात सुनने की गुजारिश करते रहे।

 

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से कुछ सांसद खफा!

 

भाजपा की सुषमा स्वराज ने कहा, “अगर ऐसा ही है तो सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दें। हम सब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चले जाएंगे”। उन्होंने कहा कि सदन में इस प्रकार के मामले उठाने की पंरपरा है।

इसी बीच सुश्री टंडन अपने स्थान पर खड़ी होकर बोलती रहीं पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने अगले सदस्य शिरोमणि अकाली दल के डॉ. रतन सिंह अजनाला का नाम पुकार दिया और उन्होंने बोलना शुरु कर दिया।

 

सांसद थप्पड़कांड: सांसद ने कहा मुझे खेद है!

 

वरिष्ठ सदस्य अजनाला ने युवा सांसद के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित करते हुए कहा, “नई नई मैडम आई हैं...उन्हें पता ही नहीं है कि क्या बोलना चाहिए क्या नहीं...उन्हें पहले सीखना चाहिए फिर बोलना चाहिए”।

इस बीच सुश्री टंडन सदन से बाहर चली गईं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

Jul 15, 2009

सही तो बोला है जनता के साथ रहने वाला ही जनता का नेता होता है संसद मैं ये करते ही क्या है सिर्फ़ लड़ाई ओर वो भी बनावटी ओरिजिनल वो भी नही . क़ानून मैं इनको वापिस बुलाने का अधिकार जनता के पास होना चाहिए

Daya Ram saharan Bhadra Rajasthan

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - मसाला मिक्स
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.