14 फरवरी 2012
शुक्रवार को भारत आ रही हैं हिलेरी क्लिंटन
15 जुलाई 2009
वार्ता
 
वाशिंगटन।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचेगीं। वहां वह अमेरिकी और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढाने तथा उसे और संगठित स्वरुप प्रदान करने के लिए भारतीय नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने बताया कि श्रीमती क्लिंटन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा विदेश मंत्री एस एम कृष्णा से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने बताया श्रीमती क्लिंटन और श्री कृष्णा, अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढाने तथा आपसी रिश्तों को और व्यापक आधार प्रदान करने के लिए बातचीत करेंगे।

श्री केली के कहा कि दोनों देशों के बीच यह महत्वपूर्ण साझेदारी 21 वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में भारत और अमेरिका की मदद करेगी साथ ही दुनिया में शांति और स्थिरता लाने में भी मददगार साबित होगी।

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा कार्यक्रम का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमती क्लिंटन 17 जुलाई को मुम्बई पहुंचेगीं जहां वह भारतीय उद्यमियों के एक समूह के साथ बैठक में भाग लेंगी।

19 जुलाई को वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। श्री केली ने बताया कि वह विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी, भारतीय वैज्ञानिकों तथा भारतीय युवाओं से भी मुलाकात करेंगी तथा 21 जुलाई को वहां से थाईलैण्ड के लिए रवाना हो जाएंगी।

श्री केली ने अमेरिका विदेश मंत्री के पाकिस्तान या अफगानिस्तान जाने की संभावनाओं को भी सिरे खारिज कर दिया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.