03 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लास एंजिल्स। पूरे अमेरिका में मोबाइल और सेटेलाइट फोन सेवा उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किए गए सबसे बड़े वाणिज्यिक उपग्रह को मंगलवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी ‘टेरीस्टार’ ने यह घोषणा की है।
समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के अनुसार 6,910 किलोग्राम वजनी ‘टेरीस्टार-1’ अब तक का सबसे बड़ा उपग्रह है और इसे फ्रेंच गुयाना के कौरू अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।
उपग्रह पूरे अमेरिका में ध्वनि, आंकड़ें और वीडियो सेवा उपलब्ध कराएगा। इसके 20 लंबे एंटीना उपग्रह संकेतों को मोबाइल फोन तक भेजने में सक्षम हैं। ‘टेरीस्टार’ इस साल के अंत तक यह सेवा आरंभ करने वाली है।
इस उपग्रह से मोबाइल फोन कवरेज वाले इलाके से बाहर रहने के बावजूद उपभोक्ता पूरे अमेरिका में कहीं भी ध्वनि, ई-मेल और आंकड़ों का आदान-प्रदान करने में सक्षम होंगे।
“अंतरिक्ष में जीवन है, लेकिन बहुत दूर”
‘टेरीस्टार’ के मुख्य तकनीकी अधिकारी डेनिस माथेसन ने कहा, “टेरीस्टार-1 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण से हम मोबाइल संचार के परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। कनाडा और अमेरिका में हर जगह विश्वसनीय उपलब्धता से हम मोबाइल सेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं”।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सीरिया: अस्पताल में बिजली न होने से 18 नवजातों की मौत
- मालदीव: पूर्व राष्ट्रपति नाशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- चिदंबरम ने माना, हां यह आतंकवादी हमला है!
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























