14 फरवरी 2012
तालिबानी आतंकी बेतुल्लाह बच्चे खरीद रहा है

03 जुलाई 2009
वार्ता
 
वॉशिंगटन।
तहरीक-ए-तालिबान प्रमुख बैतुल्लाह मेहसूद नृशंसता की सारी हदों को पार करते हुए आत्मघाती बम हमलावर बनाने के लिए छोटे-छोटे मासूम बच्चों की खरीदारी कर रहा है।

अमेरिकी अखबार ‘वॉशिंगटन टाइम्स’ ने अमेरिकी और पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से कल बताया कि मेहसूद आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए सात वर्ष तक के बच्चों को खरीद रहा है।

 

महसूद पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित

 

 
एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि इन बच्चों की कीमत पांच से दस लाख रूपए है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इन बच्चों की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि कितनी जल्द आत्मघाती बम हमलावर की आवश्यकता है या आत्मघाती हमलावर बच्चा अपने लक्ष्य के कितना नजदीक तक पहुंच सकता है।

उन्होंने बताया कि मेहसूद ने इन आत्मघाती बम बाल हमलावरों का इस्तेमाल अन्य आतंकवादी समूहों को इन्हें बेचने या अदला बदली के लिए भी करता है।

 

भारत धन देता है महसूद को: महसूद का साथी

 

एक अमेरिकी अधिकारी ब्रुस राइडेल ने बताया कि कुछ ऐसी भी खबरें आई हैं जिनके मुताबिक तालिबान आतंकवादियों ने बच्चों का अपहरण कर उनका इस्तेमाल आत्मघाती बम हमलावर के रूप किया है।

वहीं एक पूर्व आतंकवादी ने बताया, “नौजवान लड़ाकूओं का संघर्ष करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन असाधारण बात है इन लड़ाकूओं को आत्मघाती बम हमलावर के रूप में तब्दील करना। यह अल्लाह के खिलाफ अपराध है”।

ज्ञातव्य है पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान प्रांत में सक्रिय आतंकवादी सरगना मेहसूद की सूचना देने वाले को पाकिस्तान सरकार और अमेरिका दोनों ने पांच-पांच करोड़ रूपए का इनाम घोषित किया हुआ है।

 

बैतुल्लाह महसूद के गढ़ पर बमबारी

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - पाकिस्तान
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.