03 जुलाई 2009
वार्ता
वॉशिंगटन। अमेरिका ने मुम्बई हमले के आरोपी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आदमियों और अल-कायदा से जुडे एक व्यक्ति की संपत्ति के लेन-देन पर रोक लगा दी है।
‘द न्यूज’ के अनुसार अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने फजील-ए-तुल शाहुक अबू मोहम्मद अमीन अल पेशावरी, आरिफ कासमनी, मोहम्मद याह्य मुजाहिद और नासिर जावेद की संपत्तियों को सील करते हुए उनमें किसी प्रकार के लेने-देन पर रोक चस्पा कर दी है।
मुम्बई हमले में स्थानीय लोग शामिल: बीबीसी
पेशावरी पर आरोप है कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय तालिबान और अल-कायदा के लिए पैसे की जुगाड़ और आदमियों की भर्ती के काम से जुड़ा है। जबकि कासमी लश्कर-ए-तैयबा का संयोजक और याह्य मुजाहिद संगठन के मीडिया का संभालता था। जबकि जावेद पाकिस्तान में इन संगठनों के कमांडर के तौर पर काम कर चुका था।
इनमें कासमी ने मुम्बई में 2006 में हुए ट्रेन बम विस्फोटों और हरियाणा के पानीपत से गुजर रही समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट के लिए धन जमा करने का काम किया है।
मुम्बई में हुए इस हादसे में 186 लोग मारे गए थे और समझौता एक्सप्रेस दुर्घटना में 68 लोगों की मौत हो गई थी।
मुम्बई आतंकियों पर अभियोग चलाए पाक: अमेरिका
कासमी पर यह भी आरोप है कि उसने 2005 में लश्कर के लिए पैसे जमा करने का काम किया और माफिया डॉन दाऊद इब्राहीम से मिले पैसे का प्रयोग मुम्बई लोकल ट्रेन में हमलों के लिए किया।
अखबार के मुताबिक जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद ने कहा है कि इन चारों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से नहीं है। ये लोग दावा संगठन के चैरिटी कर्मचारी हैं और इन लोगो का अमेरिका या किसी देश में कोई बैंक खाता नहीं है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सीरिया: अस्पताल में बिजली न होने से 18 नवजातों की मौत
- मालदीव: पूर्व राष्ट्रपति नाशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- चिदंबरम ने माना, हां यह आतंकवादी हमला है!
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























