03 जुलाई 2009
एजेंसियां
नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आज वर्ष 2009-10 के लिए रेल बजट संसद में पेश किया। इस की सुर्खियां –
| आपकी बात: क्या रेल बजट आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरा? |
- यात्री किराए में कोई बदलाव नहीं |
- निजी-सार्वजनिक भागीदारी के आधार पर 50 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इनमें मुम्बई, पुणे, नागपुर, हावड़ा, सियालदहा, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, कानपुर, जयपुर, गुवाहाटी आदि रेलवे स्टेशन शामिल।
- इन स्टेशनों में मल्टीप्लेक्स, बजट होटल बनेंगे।
- मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए किराए में 50% छूट।
- पत्रकारों की पत्नी को भी किराए में 50% छूट।
- गरीबों को 25 रु का मासिक पास।
- बंगाल के कचरापाड़ा में नई रेल कोच फैक्ट्री।
- रायबरेली कोच फैक्ट्री का काम तेज होगा।
- हर लंबी दूरी की ट्रेन में एक डॉक्टर होगा।
- 200 नए शहरों में रिजर्वेशन सुविधा।
- 50,000 पोस्ट ऑफिसों में टिकट मिलेंगे।
| ममता ने नाराज लालू से कहा, मदद कीजिए! |
| रेल बजट: इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प. .. |
| एक दर्जन ‘नॉन स्टॉप’ ट्रेनों की घोषणा |
- टिकट के लिए गांवों में 50 मोबाइल वैन चलेंगी।
- इंटरसिटी डबल डेकर एसी कोच शुरू करेंगे।
- 140 स्टेशनों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएगी।
- गरीबों के लिए गरीब रथ से भी सस्ती ट्रेनें चलेंगी।
- प्रीमियम पार्सल सेवा का पायलट प्रोजेक्ट जल्द।
| वोट दीजिए: ममता बैनर्जी का रेल बजट आपको कैसा लगा? |
- रेल के पास पड़ी जमीन का इस्तेमाल इंडस्ट्री के लिए।
- 67 नई ट्रेन चलेंगी।
- 375 स्टेशनों को आदर्श स्टेशनों में बदला जाएगा।
- कुल 350 में से 309 स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- पर्यटन और धार्मिक महत्व के 50 स्टेशनों पर एकीकृत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- लम्बी दूरी की रेलगाड़ी में कम से कम एक डाक्टर तैनात किया जाएगा।
- राजधानी एक्सप्रेस में लंबी दूरी के यात्रियों के लिए इंफोटेनमेंट सुविधा।
- इस वर्ष के अंत तक मोबाइल पर एसएमएस से आरक्षण स्थिति पता लगने की व्यवस्था शुरू होगी।
- अनारक्षित टिकट बिक्री व्यवस्था के लिए पांच हजार से बढ़ाकर आठ हजार टर्मिनल बनाए जाएंगे।
- हर सांसद के सुझाव पर एक नया आरक्षण केन्द्र बनेगा।
- पांच हजार डाकघरों से कम्प्यूटरीकृत रेल टिकट सुविधा।
- रेलवे में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांगों के रिक्त पड़े स्थानों पर नियुक्ति के लिए विशेष अभियान।
- रेलवे में ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना के लिए सैम पित्रोदा के नेतृत्व में विशेषज्ञ समिति बनेगी।
- यात्री अब पांच हजार डाकघरों से टिकट खरीद सकेंगे।
- इंटरसिटी यात्रा के लिए वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन की सुविधा।
- प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को एसएमएस से ताजा स्थिति की जानकारी।
- महत्वपूर्ण स्टेशनों को टिकट बिक्री के लिए 200 स्वचालित वेंडिंग मशीन की सुविधा।
| अन्य खबरें |
| क्रिकेट: न्यूजीलैंड का पाक दौरे पर जाने से इंकार |
| शाहरूख के दो नए दोस्त |
इससे पहले –
ममता बनर्जी ने गुरुवार को ही रेल भवन में रेल बजट की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था।
लालू की तरह ममता भी रेल बजट में आपके के लिए कुछ सौगाते लाएंगी। खुद रेल मंत्री ने कहा है कि उनका बजट आम लोगों के हिसाब से तैयार किया जाएगा, हालांकि इस बार ममता के सामने रेलवे की सेहत सुधारने की भी चुनौती होगी।
इस बार के बजट में रेल मंत्री आम आदमी के लिए काफी कुछ कर सकती हैं। माना जा रहा है कि रेल मंत्री यात्री किराया नहीं बढ़ाएंगी। साथ ही स्लीपर के किराए में 1-2 प्रतिशत की कमी भी की जा सकती है।
ममता इस बजट में 25 नई ट्रेनें शुरू कर सकती हैं। इनमें आम आदमी के लिए कुछ नए गरीब रथ भी शामिल होंगे।
साथ ही गरीबों के लिए सस्ते पास की भी योजना शुरू की जा सकती है। ममता दीदी पहले ही कह चुकी हैं कि वो 500 रुपए से कम कमाने वालों के लिए 20 रुपए का पास शुरू करेंगी।
तत्काल टिकट का वक्त घट सकता है। साथ ही कोयला, मिनरल के मालभाड़े में 1-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
इस बजट में रेल मंत्री अपने राज्य के लिए भी कई ऐलान कर सकती हैं। राज्य से चलने वाली नई ट्रेनों का ऐलान सम्भव है।
विश्व स्तरीय स्टेशनों की सूची में बंगाल के स्टेशन भी शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बिहार से रेल इंजन कारखाना बंगाल जा सकता है।
‘डेडीकेटेड कॉरिडोर’ का काम तेज करने का ऐलान सम्भव है। हालांकि लुधियाना-कोलकाता के पूर्वी कॉरिडोर पर काम पहले शुरू हो चुका है।
खुर्जा-मुम्बई के पश्चिमी कॉरिडोर को भी जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी। कॉरिडोर के लिए पैसे का इंतजाम अलग से किया जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
13 फरवरी 2012
Jul 03, 2009
Dear madamwith due respect i would like to request you to kindly one super fast train should be started from mumbai to muzaffarpur. There is no any best train here. Please madam you do it. God bless you.Yours trulysatishkumar mishra
Satish Kumar Mishra Koparkhairane Navi Mumbai
Jul 03, 2009
mamta ji ko rajshthan ko line dabuol karni ke liya kadam uthane chaye or station mai chore or kai log train mai loot mar karte hai use kadam mai kuchh nahi kiya gay a yae rokane ke liya kadam kiya hoga
chetan singh delhi
Jul 03, 2009
गोंडा से गोरखपुर की छोटी लाइन को बड़ी लाइन बनाने का काम काफ़ी सालो से चल रहा है , अरे कोई है जो हमारे उत्तर प्रदेश का भी ख़याल करे कोई बिहार की तो कोई ( W.B ) की सोच रहा है शब को अपनी अपनी पड़ी है , ज़रा इन पिछड़े लोगो के बारे मे सोहचो
firoz khan balrampur (U.P)
Jul 03, 2009
बुलंदशहर को एन सी आर मे ले लिया है फिर भी बुलंदशहर के रेलवे स्टेशन का कोई विकास नहीं हो रहा है
SHARDA AGARWAL BULANDSHHAR
Jul 03, 2009
ममता जी आप बिहार के साथ सोतेला कर रही है बिहार के मजदूर के बारे मे क्या सोचा है एसा मत कीजिएगा की bihar ke majdur ko kesi dusere state me jane ke bari aa jaye jo ralway karkhane me karyarat hai. Asehi badnasib hai ke unlogo ke state me koi aacha karkahne income jariya nahi hai aap bihar se ralway karkahne kisi bhi kimat par nahil le jayaga . Aaj 28 sal se sotela hi jhel raha hai job kendra me congeresh hoti hai to bihar me bjp or rjd job jdu hai to congresh bechare garib kaha jayege.
MITHILESH MUMBAI
Jul 03, 2009
ममता जी क्या बुलंदशाहर वासी लोगो को भी कोई तोहफा मिलेगा क्या बुलंदशाहर स्टेशन को चोला स्टेशन से सीधे जोड़ा जाएगा या नही
udai bulandshahr
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
- “बच्चों के मामलों में मीडिया को दिशा-निर्देश मिले”
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























