14 फरवरी 2012
अफगानिस्तान में अमेरिका ने बड़ा हमला छेड़ा

02 जुलाई 2009


एपी


नावा (अफगानिस्तान)।
ह्जारों अमेरिकी सैनिकों और सैकड़ों अफगान सैनिकों ने दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान से भरे गांवों में आज धावा बोल दिया । हमले में इन सैनिकों की मदद के लिए टैंक और हेलीकॉप्टर साथ दे रहे हैं। यह नई सैन्य कार्रवाई अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के लिए राष्ट्रपति ओबामा की योजना के तहत छेड़ा गया पहला बड़ा अभियान है।

यह सैन्य अभियान स्थानीय समयानुसार अलस्सुबह एक बजे हेलमंड प्रांत में छेड़ा गया। यह प्रांत तालिबान का गढ़ है और दुनिया में सबसे ज्यादा अफीम उत्पादक इलाका है। अभियान का उद्देश्य अफगानिस्तान में 20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले तालिबान विद्रोहियों का सफाया करना है।

अधिकारियों के मुताबिक इस अभुयान को “खंजर” नाम दिया गया है। यहां करीब 4000 अमेरिकी सैनिक और 650 अफगानी सैनिक तालिबान के खिलाफ हमले में जुटे हुए हैं।

अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने हजारों अमेरिकी सैनिक नावा गांव में पहुंचाए हैं। यह गांव प्रांतीय राजधानी लश्कर गाह से 20 मील दक्षिण में है। यहां आज तक कोई अमेरिकी या “नाटो” सेना ने बड़ा अभियान नहीं छेड़ा है।

उजाला फैलते ही यहां हल्की गोलीबारी की आवाज सुनाई देने लगी, हालांकि अबही तक बड़ी लड़ाई की आवाज नहीं आई है। चिकित्सा हेलीकॉप्टर क्षेत्र के ऊपर मंडरा रहे थे और जमीन पर उतरे भी, जिससे संकेत मिलता है कि लड़ाई में अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।

तालिबान ने 1996 में अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था। 2001 में अमेरिकी हमले ने उन्हें खदेड़ा तो, लेकिन वे लगातार दक्षिणी और पूर्वी इलाके में हिंसक हमले करते रहे हैं जिसके कारण अमेरिका को यहां अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने पर विवश होना पड़ा है। 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.