01 जुलाई 2009
आईबीएन-7
हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा है कि देश के पश्चिमी समुद्री तटों जैसे गुजरात और महाराष्ट्र की समुद्री सीमाओं के जरिए फिर आतंकवादी हमले हो सकते हैं।
चिदंबरम ने आज हैदराबाद में नए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर, 2008 को मुम्बई पर समुद्र के रास्ते घुसकर ही हमला किया गया था और देश में फिर ऐसी आतंकी वारदात हो सकती है।
महानगरों में पुलिस को मिलेंगे हेलीकॉप्टर: गृहमंत्री
उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने इस मामले में महाराष्ट्र और गुजरात की खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और वे लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि ये जानकारियां उन्हें देश की शीर्ष खुफिया एजेंसियों के माध्यम से मिली हैं।
एनएसजी गार्ड अब त्वरित उपलब्ध होंगे: चिदम्बरम
हालांकि गृहमंत्री ने इस बात से इंकार किया की देश में चार नए एनएसजी केन्द्र खोले जाने का यह मतलब निकाला जाना चाहिए की देश पर आतंकवादी खतरा बढ़ा है।
गृहमंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि जल्द ही वे इस बात के प्रयास कर रहे हैं कि जोधपुर में सेना की मदद से विशेष सुरक्षा केन्द्र की स्थापना की जाए, वहीं गुवाहाटी में भी ऐसा ही एक केन्द्र राष्ट्रीय सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की मदद से खोला जाए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
13 फरवरी 2012
Jul 01, 2009
फिर कांग्रेस को इससे क्या लेना हमले होते आए है और होते रहेंगे. एसके अलावा कांग्रेस का तो यह धरम रहा है की वह देस्द्रोहियो एवम् उगरवादियो को पूरा पूरा सममान देती है तथा देशप्रेमियो को हवालात की सैर तथा झुटे मुक़दमे मे फसाती है. और सबसे अच्छा एक बार मुस्लिम हितेसी होने का ओर मोका मिलेगा.
Neeraj kumar Vasistha BHU Varanasi
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
- “बच्चों के मामलों में मीडिया को दिशा-निर्देश मिले”
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार






















