27 जून 2009
रॉयटर्स
कोलंबो। श्रीलंका को पुलिस ने देश के एक लोकप्रिय ज्योतिषी को राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के प्रतिकूल राजनीतिक भविष्यवाणी करने पर शनिवार को पकड़कर हवालात में डाल दिया।
श्रीलंका पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने ज्योतिषी चंद्रगिरी बंडारा को गिरफ्तार किया।
महान राजीव को मारने वालों का सफाया: राजपक्षे
बंडारा ने मुख्य विपक्षी दल यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) की एक बैठक में राजनीतिक परिवर्तनों को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो राष्ट्रपति के प्रतिकूल है।
पुलिस के प्रवक्ता ने रंजीत गुनशेखर ने बताया कि ज्योतिषी से उनके एक राजनीतिक बयान के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रवक्ता ने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।
श्रीलंका में मतदाता ज्योतिषीय भविष्यवाणियों को बहुत तवज्जो देते हैं, इस लिहाज से ज्योतिषियों का पिछले कई चुनावों में मतदान पर खासा असर रहा है।
प्रभाकरण ने माफी का मौका गंवाया: राजपक्षे
देश की जनता शुभाशुभ और शकुनापशकुन का विचार बहुत मानती है तथा ज्योतिषियों का धंधा यहां खूब चोखा चलता है।
बंडारा ज्योतिष पर एक लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं, टीवी शो और एक रेडियो शो की मेजबानी भी करते हैं तथा शुल्क लेकर जन्मपत्री का विश्लेषण भी करते हैं।
श्रीलंका के राष्ट्रपति भी हुए मेंडिस के प्रशंसक
उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनसे तीन दिन से पूछताछ की जा रही थी और अब सीआईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
राजपक्षे के विरोधियों ने आरोप लगाया है कि उनकी सरकार आलोचना के प्रति बेहद असहिष्णु है तथा सरकार के आलोचक पत्रकारों की हत्याएं एवं उन पर हमले करा रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- प्रधानमंत्री हसीना की मौत की ख्वाहिश, शिक्षक पहुंचा जेल
- अश्लील सीडी बनाई, बेची तो 10 साल की जेल
- श्रीलंकाई नौसेना ने इस बार भारतीय मछुआरों को बचाया
- भारत में 32 हजार बांग्लादेशी, 7 हजार पाकिस्तानी अवैध
- गिलानी ने मनमोहन को दिया पाक आने का न्योता
- चीन-पाक सैन्याभ्यास भारत पर दबाव के लिए नहीं: चीन
- भारत, पाकिस्तान सैनिकों ने आपस में मिठाइयां बांटीं
- आखिर पाकिस्तान ने भारत को माना ‘सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र’
- नेपाल, पाकिस्तान में सैन्य विमान दुर्घटना, सात मृत
- भारत-अफगानिस्तान रक्षा करार पर पाक को एतराज
- चिदंबरम ने माना, हां यह आतंकवादी हमला है!
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























