13 फरवरी 2012
दाऊद ने पाक से पैसा भेजा, जांच होगी: बांग्लादेश

09 जून 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

ढाका।
बांग्लादेश की पुलिस ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम द्वारा पाकिस्तान से भेजे गए पैसों को प्राप्त करने वाले एक घरेलू बैंक की शाखाओं और बहुराष्ट्रीय ‘वेस्टर्न यूनियन’ की जांच करेगी। दाऊद द्वारा भेजे गए इन पैसों से बांग्लादेश में उसके लिए काम करने वाले एजेंटों को भुगतान किया जाता रहा है।

पुलिस ने कहा है कि दाऊद का नेटवर्क भारत, पाकिस्तान, ईरान, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात तक फैला हुआ है।

 

 बांग्लादेश के राजनीतिज्ञों के दाऊद से संबंध

 

समाचार-पत्र ‘डेली स्टार’ ने मंगलवार को खबर दी है कि पैसे के लेन-देन के इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने पिछले महीने भारत के एक भगोड़े अब्दुर रऊफ दाऊद मर्चेट को गिरफ्तार किया।

मर्चेंट, गुलशन कुमार की 1997 में की गई हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। वह तभी से बांग्लादेश में छुपा हुआ था।

मर्चेंट और उसके तीन अन्य साथियों ने पूछताछ के दौरान 150 एजेंटों के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। इस नेटवर्क में 20 महिलाएं भी शामिल हैं।

 

कराची: दाऊद, अनीस इब्राहीम पर जानलेवा हमला 

 

मर्चेंट और उसके सहयोगी दाऊद इब्राहिम द्वारा हर महीने भेजे जाने वाले पैसों को प्राप्त कर लेते थे।

मामले के जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक मोहम्मद अशरफ हुसैन ने कहा कि फहीम मचमच उर्फ एफएम ने हाल में राजधानी स्थित नेशनल बैंक की मोहम्मदपुर शाखा में 1,50,000 टका (2,500 डॉलर) भेजा था।

सहायक पुलिस आयुक्त (खुफिया शाखा) मोहम्मद मोहिबुल इस्लाम खान ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि वह नेशनल बैंक और वेस्टर्न यूनियन को आधिकारिक रूप से पत्र भेज कर पैसा प्राप्त करने वालों के नाम पूछेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
गिलानी पर न्यायालय की अवमानना के आरोप तय हुए
गिलानी पर न्यायालय की अवमानना के आरोप तय हुए
वीणा मलिक, रिया एक साथ ‘जिंदगी 50-50’ में
वीणा मलिक, रिया एक साथ ‘जिंदगी 50-50’ में
गांधी परिवार ने रायबरेली का विकास नहीं किया: मायावती
गांधी परिवार ने रायबरेली का विकास नहीं किया: मायावती

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.