14 फरवरी 2012
बांग्लादेश के राजनीतिज्ञों के दाऊद से संबंध

08 जून 2009
वार्ता

ढाका।
माफिया सरगना दाउद इब्राहीम ने बांग्लादेश में कुछ सियासी हस्तियों और नामचीन लोगों की मदद से अपना जाल बिछाया है।

ढाका पुलिस की जासूसी शाखा के उपायुक्त मोइनीरूल इस्लाम ने ‘डेली स्टार’ अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि पुलिस को शक है कि दुबई से अपना व्यापार चला रहे और संगठित अपराध की दुनिया के बेताज बादशाह दाऊद इब्राहीम ने यहां की राजनीति में दखल रखने वालों और उंचे रसूख वाले कुछ लोगों की मदद से यहां पांव पसारे हैं।

 

दाऊद को भारत को सौंपने को तैयार पाक   

 

यह जानकारी दाऊद के उन सहयोगियों से मिली जिन्हें यहां हाल ही मे सलाखों के भीतर पहुंचाया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने इन लोगों के नाम लेने से इंकार करते हुए कहा कि चूंकि मामले की जांच की जा रही है, इसलिए नाम उजागर करना माकूल नहीं होगा।

पुलिस सूत्रों ने कल बताया था कि भारतीय नागरिक आरिफ हुसैन को शानिवार को मोहम्मदपुर इलाके के कृषि मार्केट से पकड़ा गया था और वह दाऊद के गुट में नम्बर दो की हैसियत वाले छोटा शकील से निर्देश लेता था। शकील इतनी चतुराई से यहां काम करता था कि गैंग के बाकी लोगों को भी यह मालूम नहीं हो पाता था कि किस को क्या कहा गया है। आरिफ यहां मोहम्मदपुर इलाके में कसाई का काम कर रहा था।

 

अनीस इब्राहिम जेद्दा में गिरफ्तार? 

 

पुलिस के अनुसार गत 29 मई को जाहिद, दाऊद मर्चेंट और कमाल के पकड़े जाने के बाद आरिफ सक्रिय हो गया और शकील के पैसे से उसने एक वकील की मदद से अपने इन तीन सहयोगियों को छुड़ाने की कोशिश शुरु की थी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.