06 जून 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
ढाका । बांग्लादेश में कम से कम 50 भारतीय गिरोहबाज अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के नेटवर्क को विस्तार देने में लगे हैं।
| कराची: दाऊद, अनीस इब्राहीम पर जानलेवा हमला |
अहम बात यह है ये गिरोहबाज अक्सर बांग्लादेश आते हैं और इन्हें स्थानीय राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
गुप्तचर शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' से कहा, "हमें 50 भारतीय गिरोहबाजों से जुडी चार पृष्ठों की एक सूची मिली है जिसमें इनके स्थानीय पते भी लिखे हैं। ये गिरोहबाज अक्सर बांग्लादेश आते हैं और इन्हें यहां के कुछ प्रभावशाली नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है।"
गिरोहबाजों की सूची पिछले दिनों गिरफ्तार जाहिद शेख उर्फ मुजाहिद के किराए के मकान से बरामद की गई है।
कहा जा रहा है कि मुजाहिद भारतीय नागरिक है।
अधिकारी ने बताया, "सूची में लिखे पते देखने के बाद हमने शुक्रवार को शहर के कई इलाकों और कई बाहरी क्षेत्रों में भी छापेमारी की। इनमें से दो गिरोहबाज खुलना इलाके में लंबे समय से रह रहे थे।"
यहां के एक अन्य समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने गुप्तचर विभाग के हवाले से खबर दी है कि भारतीय गिरोहबाजों ने 20 बांग्लादेशी महिलाओं को बतौर एजेंट दाऊद के नेटवर्क से जोड़ा है।
इन महिलाओं का काम लोगों को ढूंढना और उन्हें अंडरवर्ल्ड की दुनिया में लाना है। अखबार का कहना है कि दाऊद का दाहिना हाथ कहा जाने वाला छोटा शकील बांग्लादेश में नेटवर्क को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय मदद मुहैया कराता है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- प्रधानमंत्री हसीना की मौत की ख्वाहिश, शिक्षक पहुंचा जेल
- अश्लील सीडी बनाई, बेची तो 10 साल की जेल
- श्रीलंकाई नौसेना ने इस बार भारतीय मछुआरों को बचाया
- भारत में 32 हजार बांग्लादेशी, 7 हजार पाकिस्तानी अवैध
- गिलानी ने मनमोहन को दिया पाक आने का न्योता
- चीन-पाक सैन्याभ्यास भारत पर दबाव के लिए नहीं: चीन
- भारत, पाकिस्तान सैनिकों ने आपस में मिठाइयां बांटीं
- आखिर पाकिस्तान ने भारत को माना ‘सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र’
- नेपाल, पाकिस्तान में सैन्य विमान दुर्घटना, सात मृत
- भारत-अफगानिस्तान रक्षा करार पर पाक को एतराज
- चिदंबरम ने माना, हां यह आतंकवादी हमला है!
- बैंकॉक में तीन बम धमाके, 5 जख्मी
- रूस में ठंड का कहर जारी, 315 की मौत
- अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
- अनजाने में बेंगलूरु से जुड़ गए हिना रब्बानी के तार!
- दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
- चारा घोटाला: अदालत में लालू की पेशी आज
- ईरान का इजरायली दूतावास पर हमले से इंकार
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























