14 फरवरी 2012
विएना हमले का आरोपी भी अस्पताल में भर्ती

29 मई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

विएना। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में एक गुरुद्वारे के भीतर डेरा सच खंड के नेताओं पर हमले के आरोप  में हिरासत में लिए गए छह व्यक्तियों में से एक अस्पताल में भर्ती हैं और उसकी हालत  गंभीर बनी हुई हैं। वह गोली लगने की वजह से बुरी तरह घायल हैं।

 खालिस्तानियों ने विएना घटना की जिम्मेदारी ली
 ऑस्ट्रिया में सिख ग्रंथी की हत्या, पंजाब सुलगा


यह जानकारी ऑस्ट्रियाई  पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी। रविवार को डेरा सच खंड के प्रमुख और उपप्रमुख पर  हमला किया गया था। इस हमले में डेरे के उपप्रमुख रामानंद दास की मौत हो गई थी जबकि  डेरा प्रमुख निरंजनदास अस्पताल में भर्ती हैं।

इस घटना के बाद पंजाब के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। आस्ट्रियाई पुलिस के प्रवक्ता माइकल टकास ने आईएएनएस को  बताया कि हमलावरों के दल का नेतृत्व करने का आरोपी शख्स इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में हैं। उसके सिर पर गोलियां लगी हैं।

उन्होंने बताया कि उसकी हालत बहुत नाजुक हैं। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार के बाद से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया  हैं लेकिन बहुत से प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई हैं। उन्होंने बताया कि “हमें इस सप्ताह के आखिर तक कामयाबी मिलने की आशा है।”

विएना में श्री गुरु रविदास सभा के  अध्यक्ष सोमदेव ने आईएएनएस को बताया कि 24 मई को संत निरंजनदास जी और संत रामानंद जी पर बहुत नजदीक से गोलियां चलाई गईं। यह दो परिवारों या दो सिख पंथों के बीच झगड़े का मामला नहीं हैं। यह सोचसमझ सुनियोजित ढंग से की गई कार्रवाई हैं।

विएना के सरकारी वकील गेरहार्ड जारोश ने संवाददाताओं को बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका हैं कि डेरे के नेताओं पर हमला करने वाले छह थे या उनसे ज्यादा थे। इन छह में चार व्यक्ति यहां आश्रय चाहते थे। एक व्यक्ति यहां 2001 से रह रहा था जबकि दो अन्य 2008 से यहां थे।

भारत सरकार ने हमलावरों को प्रत्यर्पित करने की मांग की है और इस हमले के बारे में विएना सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगी हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - विदेश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.