13 फरवरी 2012
‘महाप्रयोग’ सितंबर तक स्थगित

11 फरवरी 2009
रॉयटर्स

जिनेवा।
पृथ्वी की उत्पत्ति से जुड़ी गुत्थी सुलझाने के लिए ‘बिग बेंग’ सिद्धांत के आधार पर किए जा रहे महाप्रयोग को आगामी सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (केर्न) द्वारा किए जा रहे इस प्रयोग को इस साल गर्मियों में शुरू किया जाना था, लेकिन अणुओं की टक्कर कराने वाली मशीन की मरम्मत में अभी और अधिक समय लगने के कारण इसे स्थगित करने का फैसला किया गया है।

 

‘महामशीन’ को हैक करने की कोशिश

केर्न की ओर से जारी बयान के अनुसार सितंबर में महाप्रयोग शुरू होने के बाद अक्टूबर में सूक्ष्म कणों की टक्कर प्रारंभ कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि गत वर्ष भी इस तरह की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रयोग शुरू होने के कुछ ही समय बाद मुख्य मशीन में गड़बड़ी आने के कारण इसे रोक दिया गया था।

इस प्रयोग में अब तक की सबसे बड़ी मानवनिर्मित मशीन ‘लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर’ (एलएचसी) से अणुओं की 27 किमी. लंबी सुरंग में प्रकाश की गति से टक्कर कराई जानी है।

 

भारत में भी बने हैं ‘महामशीन’ के पुर्जे!

इससे उत्पन्न असीमित ऊर्जा से होने वाले ‘महाविस्फोट’ को बिग बेंग सिद्धांत के आधार पर तुलना कर पृथ्वी की उत्पत्ति के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार फ्रांस और स्विटजरलैंड की सीमा पर बनाई गई 27 किमी गहरी सुरंग में यह प्रयोग शुरू होने के बाद 2010 तक इसके परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।

केर्न के महानिदेशक रॉल्फ होर ने बताया कि एलएचसी की सभी कमियों को दुरूस्त करने के बाद ही इस बार प्रयोग शुरू किया जाएगा, जिससे कि इसमें किसी तरह की रूकावट न आए।

 

‘महाप्रयोग’ में गलती की गुंजाइश नहीं!

उन्होंने बताया कि मशीन को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें अणुओं की टक्कर के बाद बिग बेंग जैसा ही नजारा बने जो 13.7 अरब साल पहले पृथ्वी की उत्पत्ति के समय उत्पन्न हुआ था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - विदेश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.