12 फरवरी 2012
मीरा का ‘उस व्यक्ति’ से रिश्ता रहा है- महेश भट्ट
04 सितम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
जोगिंदर टुटेजा

मुंबई।
पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा का पति बताने वाले लाहौर के एक आदमी से मीरा की जान को खतरे के चलते दो दिन पहले तक फिल्म निर्माता महेश भट्ट उनकी मदद को तैयार थे, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि मीरा का अतीत में उस आदमी से रिश्ता था।

पढ़ें- महेश भट्ट लाहौर में शूटिंग करेंगे

भट्ट ने आईएएनएस से कहा, "हां, मीरा ने लाहौर से मुझे फोन किया था। मीरा का कहना था कि कोई आदमी उनका पति होने का दावा कर रहा है। वह उनका घर तोड़ना और उन्हें मारना चाह रहा है! जब मीरा ने यह बात कही तो उस समय लग रहा था कि उन्हें वास्तव में मदद की जरूरत है।"

तथापि, अब स्थिति एकदम बदल गई है। खबरों के मुताबिक जो व्यक्ति मीरा का पति होने का दावा कर रहा था, वह वास्तव में उनका पति है और अपने इस दावे के समर्थन में उसके पास दस्तावेज और फोटो भी हैं। जाहिर तौर पर वह मीरा के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मीरा के सुरक्षाकर्मियो ने उसे घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

भट्ट कहते हैं, "पाकिस्तानी फिल्म निर्माता सोहेल खान ने मुझे सूचित किया कि विभिन्न न्यूज चैनल देशभर में मीरा और उनके पति के फोटो प्रसारित कर रहे हैं और उनका 'निकाहनामा' भी दिखाया जा रहा है। यह मीरा के झूठे होने के पर्याप्त सबूत हैं।'

पढ़ें-
शाइनी की हरकत से महेश भट्ट सकते में

भट्ट कहते हैं, "मीरा से आगे हुई बात के मुताबिक मैंने महसूस किया की स्थिति उतनी साफ नहीं है जितनी कि शुरूआत में महसूस हो रही थी। मीरा भी उतनी सच्ची नहीं थीं जितना वह अपने को दिखा रही थीं।"

"मीरा ने स्वीकार किया कि पूर्व में उनका उस व्यक्ति के साथ संबंध था, लेकिन उन्होंने शादी की बात से इंकार किया है।"

महेश भट्ट ने मुकेश भट्ट के साथ 2005 में बनाई फिल्म 'नजर' के साथ मीरा को हिन्दी सिनेमा में स्थापित किया था। सोनी राजदान के निर्देशन में बनी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही इस फिल्म में मीरा के सह अभिनेता अश्मित भट्ट थे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.