18 नवंबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा है कि यदि पाकिस्तानी मूल के लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध तहव्वुर हुसैन राणा को एकाधिक प्रवेश वीजा जारी करने में शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई है, तो सरकार उसकी जांच करेगी।
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “इन सभी मुद्दों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से बहुत बारीकी के साथ निपटा जा रहा है और आनेवाले दिनों में इस मामले में आप सब काफी कुछ देखेंगे।”
राणा और सामराज राणा नामक महिला को जारी वीजा की प्रतियां इस बात को दर्शाती हैं कि महावाणिज्यदूत द्वारा दोनों को एकाधिक प्रवेश वीजा जारी किए गए थे।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार राणा को वर्ष भर लंबा बिजनेस वीजा जारी किया गया था, जबकि सामराज पांच वर्षों के लिए वैध एक पर्यटक वीजा पर भारत में थी।
यह साफ तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला है, क्योंकि पाकिस्तानी मूल का व्यक्ति होने की स्थिति में इस तरह के वीजा जारी करने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लेना आवश्यक होता है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
देश
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
- “बच्चों के मामलों में मीडिया को दिशा-निर्देश मिले”
- न्यायालय ने कहा, कसाब को थी साजिश की पूरी खबर
- गूगल ने कहा, हमने आपत्तिजनक सामग्री हटा दी
प्रमुख ख़बरें
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.