13 फरवरी 2012
मुझे धोनी पसंद है: कैटरीना

19 मई 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
“कौन है आपका हॉट क्रिकेटर?” इस सवाल पर हिन्दी फिल्मों की मल्लिका कैटरीना कैफ थोड़ा झिझक गईं और इसका जवाब देने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने माना कि वह भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की प्रशंसक हैं।

कैटरीना ने आज यहां एक कार्यक्रम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संबंधित सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।

आईपीएल की बेंगलुरू टीम की ब्रांड एम्बैसडर कैटरीना से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछने पर वह कुछ देर के लिए सोच में पड़ गईं और फिर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी राष्ट्रीय टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तान धोनी के खेल की मैं काफी तारीफ करती हूं”।

 

कैटरीना को तलाश है नए साथी की

 

कैटरीना ने कहा, “मेरे लिए यह चुनना काफी मुश्किल काम है कि मेरा ‘हीरो क्रिकेटर’ कौन है। लेकिन मैं धोनी की प्रशंसक हूं”।

इसके साथ ही यह सवाल कि वह सबसे ‘हॉट’ क्रिकेटर किसे मानती हैं, इसपर कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने सिर हिलाकर इसका कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

अपनी टीम बेंगलुरू के तीन पसंदीदा क्रिकेटरों के बारे में पूछने पर उन्होंने सबसे पहले राहुल द्रविड़ और फिर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस का नाम लिया।

 

क्यों पछता रही हैं कैटरीना

 

तीसरे क्रिकेटर के लिए उन्होंने अपने दिमाग पर कुछ देर जोर डाला और फिर न्यूजीलैंड के रॉस टेलर का नाम लेते हुए कहा कि आईपीएल के इस टूर्नामेंट में वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपनी टीम के इस सत्र के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कैटरीना ने कहा कि टीम ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है और उन्हें उम्मीद है कि टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

अपनी टीम के दो कप्तानों केविन पीटरसन और अनिल कुंबले में से वह किसे बेहतर मानती हैं, इस पर कैटरीना का जवाब था कि दोनों ने ही अपना-अपना काम अच्छे से किया है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के पीटरसन आईपीएल के कुछ शुरूआती मैचों में टीम की कप्तानी करने के बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलने के लिए स्वदेश लौट गए और उनके बाद कुंबले ने टीम की कमान संभाली।

 

कैटरीना सलमान को देंगी ‘नया मेहमान’

 

कैटरीना ने आईपीएल टू के दक्षिण अफ्रीका में आयोजन के बारे में पूछने पर कहा कि यहां टूर्नामेंट का आयोजन अच्छा हुआ है लेकिन वह चाहेंगी कि इसके अगले संस्करण का आयोजन भारत में ही हो। क्योंकि इस खेल के प्रति जो उत्साह और उन्माद भारतीय दर्शकों में देखने में आता है वह दक्षिण अफ्रीका में नहीं है।

अपनी टीम की संभावनाओं पर कैटरीना ने दार्शनिक अंदाज में कहा, “फिल्मों में आप शुक्रवार को इसके रिलीज होने का इंतजार करते हैं लेकिन क्रिकेट में परिणाम के लिए आपको अंतिम गेंद तक इंतजार करना पड़ता है। मेरी टीम ने टूर्नामेंट में अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है। आप क्रिकेट के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते हैं क्योंकि इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है”।

कैटरीना ने साथ ही बताया कि वह आईपीएल के समापन समारोह में शामिल होंगी और इस दौरान अपना कार्यक्रम पेश करेंगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

May 20, 2009

भाई केटरीना ने अंदर क्या पहना था बताते?

sanjaynagia dhar

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - लोग
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.