14 फरवरी 2012
पिघल रहा है पवित्र अमरनाथ शिवलिंग!

02 जुलाई 2009
आईबीएन-7

अमरनाथ।
जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक रुप से बना बर्फ का पवित्र  शिवलिंग तेजी से पिघल रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की लापरवाही की वजह से शिवलिंग की लम्बाई महज आधी रह गई है। यदि यही हाल बना रहा तो आने वाले समय में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे इन भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। मौसम की तमाम परेशानीयों को झेलते हुए ये लोग बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार बाबा लगभग 25 साल बाद अपने पूरे रुप में आए हैं क्योंकी इस बार शिवलिंग का आकार 14 फुट ऊंचा बना था।

कर लो दर्शन बाबा बर्फानी के...


लेकिन भक्तों को तब मायूसी हुई जब उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए क्योंकि अब बाबा बर्फानी तेजी से पिघल रहे हैं और शिवलिंग की लम्बाई महज आधी रह गई है।

श्रद्धालुओं के मुताबिक शिवलिंग के तेजी से पिघलने के कई कारण हैं। एक कारण है कि पवित्र गुफा के नजदीक ही हेलीपैड बनाया गया है जहां हेलीकॉप्टर के बार-बार उड़ान भरने और उतरने से खूब शोर-शराबा होता है।

 

अमरनाथ यात्रा: पहलगाम मार्ग पर बर्फबारी

 

दूसरा कारण है कि गुफा के आस-पास तापमान, जो काफी बढ़ चुका है।

अमरनाथ यात्रा शुरु होने से पहले श्राइन बोर्ड ने शिवलिंग को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन अब इसके तेजी से पिघलने के साथ ही ये दावे भी ढेर हो रहे हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.