01 जुलाई 2009
जोश18
मुम्बई। यहां बांद्रा और वर्ली उपनगरों के बीच कल देश के अत्याधुनिक समुद्री पुल का उद्घाट्न होते ही उत्साहित मुम्बईवासी इतनी बड़ी संख्या में पुल से यात्रा करने पहुंचे कि पहले ही दिन इस अद्भुत समुद्री पुल पर ट्रैफिक ठप पड़ गया।
33 करोड़ डॉलर से भी अधिक लागत से बना यह समुद्री पुल, मुम्बई के दो बड़ॆ उपनगरों के बीच ट्रैफिक के परेशानियां कम करने के लिए बनाया गया है। करीब एक दशक की मेहनत के बाद बन कर तैयार हुआ यह इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना, मुख्य मुम्बई और पश्चिमी उपनगरों के बीच 40 मिनट की यात्रा अब सिर्फ छह मिनट में पूरी करवा देगा।
बांद्रा के एक छोर से वर्ली तक समुद्र के ऊपर अधर में टंगे इस पुल का उद्घघाटन कल मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने किया था।
उसके एक दिन पूर्व, सोमवार की रात्रि में इस पुल में शानदार “लेज़र शो” और आतिशबाजी की कई थी जो आस-पास के कई उपनगरों तक देखी गई और जिसके कारण मुम्बई वासी उत्साहपूर्वक पुल के आम जनता के लिए खोले जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इस पुल पर सिर्फ चौपहिया वाहनों को आने-जाने की इजाजत होगी। पैदल चलने वालों और दुपहिया वाहनों को यहां के दर्शन नहीं होंगे। साथ ही, पुल से गुजरने वाले कार- टैक्सीवालों को एक बार में 50 रु. टोल टैक्स देना पड़ेगा।
फिलहाल, पांच जुलाई तक इस टॉल टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। इसीलिए वाहनों में भर कर मुम्बईवासियों आज इस पुल पर सुबह से उमड़ पड़े और पहले ही दिन उनके उत्साह ने ट्रैफिक ठप कर दिया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- भारतीय पर्यटकों को लुभाने में जुटा मिस्र
- शादीशुदा जिंदगी में ऐसे लगाए रोमांस का तड़का!
- फिल्म, टीवी शो से बढ़ रहे बाल अपराध?
- मप्र में मौसम ने बदला मिजाज, बिहार में ठिठुरन जारी
- इस मंदिर में होती है प्रेम की देवी की पूजा
- ब्रिटेन में पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म
- वेलेंटाइन डे पर संगीत के जरिए कहें दिल की बात!
- अभ्यास बनाता है वास्तव में निपुण
- ‘ताजी सब्जी का मजा लेने के लिए उगाएं छत पर सब्जी’
- पक्षियों के बारे में नहीं जानते अंग्रेज बच्चे?
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























