14 फरवरी 2012
उच्च श्रेणी के शहरों में होंगे 315 ‘हाईपर मार्केट’
13 जुलाई 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
संगठित खुदरा बाजार में 20 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की सम्भावना के मद्देनजर वर्ष 2011 तक पहली और दूसरी श्रेणी के शहरों में 315 आधुनिक सुविधा से युक्त ‘हाईपर मार्केट’ स्थापित होने की उम्मीद जताई गई है।

केपीएमजी और एसोचैम के ‘रिइन्वेटिंग इंडियाज रिटेल सेक्टर’ पर संयुक्त अध्ययन के अनुसार पिछले वर्ष तक 212 शहरों में ‘हाईपर मार्केट’ की पर्याप्त सम्भावनाएं थीं। लेकिन इस सम्भावना को अभी साकार करना है। इस वर्ष भी प्रति शहर पांच या इससे अधिक ‘हाईपर मार्केट’ की सम्भावना है।

खुदरा बाजार में लौटी हरियाली

साल 2011 तक तीसरी श्रेणी के कुछ शहरों में भी इस तरह के बाजार स्थापित हो सकते हैं। हालांकि, चौथी श्रेणी के शहरों में अगले दो वर्षों में अत्याधुनिक सुविधा वाले इन बाजारों की सम्भावना नहीं है।

अध्ययन के अनुसार 2011 के बाद संगठित खुदरा बाजार में 15 प्रतिशत की गिरावट आएगी क्योंकि तब तक इस क्षेत्र में काफी प्रतिद्वंदिता शुरू हो जाएगी। हालांकि तब तक देश के अधिकतर शहरों में 475 ‘हाईपर मार्केट’ स्थापित हो जाएंगे।

खुदरा क्षेत्र में रौनक लौटने लगी

एसोचैम और केपीएमजी के अध्ययन के अनुसार तीसरी, चौथी और पांचवीं श्रेणी के शहरों के खुदरा बाजार पर अपनी पकड़ बनाने के लिए खुदरा व्यवसाय में उतरे प्रमुख समूहों को वहां की सम्भावनाओं का मूल्यांकन अभी से शुरू कर देना चाहिए। अध्ययन में कहा गया है कि तीन वर्ष बाद इन शहरों में अपना व्यवसाय जमाने की योजना के तहत इन प्रमुख समूहों को अभी से योजनाएं बनानी शुरू कर देनी चाहिए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.