14 फरवरी 2012
म.प्र. में मिली एक किलोमीटर लम्बी गुफा
भीमटेक की गुफाएं: प्रदेश में मिली नई गुफा भीमटेक गुफाओं की तरह ही है।
13 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

भोपाल।
पुरातात्विक धरोहरों के लिए पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश में एक किलोमीटर लम्बी ऐसी गुफा मिली है जो रोमांचित कर देती है। गुफा के भीतर की चित्रकारी मन मोह लेती है। यही वजह है कि स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है।

रायसेन जिले की बरेली तहसील के पाटनी गांव के करीब स्थित है मृगेन्द्र नाथ की गुफा। इस गुफा तक पहुंचना आसान नहीं है। टेढ़े-मेढ़े रास्तों और चट्टानों को पार करते हुए इस गुफा तक पहुंचना होता है। गुफा की शुरुआत में बजरंग बली की प्रतिमा है और पत्थर पर शिव चरण उकेरे गए हैं। लगभग 100 मीटर का रास्ता तय करने के बाद अनेक ऐसी चट्टानें मिलती हैं जिन पर जानवरों की अनेक आकृतियां उकेरी गई है।

पढ़ें: 40,000 साल पुराना आहार है मछली

गुफा के प्रवेश द्वार पर खड़े होते ही ठंडी हवाओं के झौंके मदमस्त कर देते हैं। यह गुफा इतनी संकरी है कि एक बार में एक व्यक्ति ही जा सकता है। उसे भी गुफा में सहजता से नहीं बल्कि चट्टानों से चिपक कर ऐसे चलना पड़ता है जैसे छिपकली रास्ता तय कर रही हो। गुफा के अंदर प्राकृतिक पत्थर के विभिन्न स्वरूप देखने को मिलते हैं। गुफा आगे चलकर काफी चौड़ी हो जाती है और उसके चारों ओर भूल-भुलैया जैसे कई छोटे रास्ते नजर आने लगते हैं।

पढ़ें: देशभर में खोले जाएंगे शिशुसदन

बीते दिनों प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा, संस्कृति सचिव मनोज श्रीवास्तव, पुरातत्व आयुक्त ज़े एल़ मालपानी ने इस गुफा का दौरा किया। बारिश होने के कारण यह लोग भी आसानी से गुफा तक नहीं पहुंच पाए। उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

पढ़ें: नदियों के प्रवाह संबंधी अध्ययन सार्वजनिक होंगे

संस्कृति मंत्री शर्मा ने कहा है कि इस गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की पर्याप्त सम्भावनाएं है। इसके लिए वे एक विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपेंगे। साथ ही पुरातत्व की दृष्टि से इसका गहन सर्वेक्षण कराया जाएगा और इसके संरक्षण व विकास के प्रयास किए जाएंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

Jul 14, 2009

क्योंकि ये मेरा म.प  है.

Dipti Balaghat

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.