14 फरवरी 2012
दो- तिहाई अमेरिकी मोटापे की बीमारी से ग्रस्त

02 जुलाई 2009

रॉयटर्स/ वार्ता


शिकागो।
अमेरिका में दो तिहाई वयस्क मोटापे और अधिक वजन की बीमारी से ग्रसित हैं।

यह बात एक अध्ययन में सामने आई। इस अध्ययन में यह भी पता चला कि यदि इस बीमारी पर जल्द से जल्द काबू नहीं पाया गया तो देश में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के सांसदों का प्रयास विफल हो जाएगा।

अध्ययन में दिल की बीमारियों, कैंसर, मधुमेह जैसी बीमारियों की जड़ मोटापे से लडने की रणनीति तैयार करने की बात कही गयी है।

तेजी से फैल रही इस बीमारी से स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चों में तेजी से बढोतरी हो रही है। अमेरिका के स्वास्थ्य न्यास के कार्यकारी निदेशक जेफ लेवी ने अध्ययन जारी करते हुए कहा कि यदि यह बीमारी इसी तरह फैलती रही तो हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और देशों से कैसे मुकाबला कर पाएंगे।

अमेरिका में मिसिसिपी प्रांत मोटापे की समस्या में सबसे आगे है जिसमें करीब एक- तिहाई लोग इससे पीडित हैं। अमेरिका में हुए अध्ययन के अनुसार तीन और राज्य भयावह रूप से इस बीमारी की चपेट में हैं जिनके नाम हैं वेस्ट वर्जीनिया, अलबामा और टेनीसी।

पिछले 20 सालों से लगातार बढ रही इस बीमारी की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या इस साल कम हुई है परन्तु युवाओं में यह बीमारी बदस्तूर जारी है। युवाओं में तेजी से बढ रही यह बीमारी और इससे होने वाली समस्याएं चिन्ता का कारण बनती जा रही हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - आपकी सेहत
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.