14 फरवरी 2012
पंजाब: वित्त मंत्री ने ब्लॉग पर बजट सुझाव मांगा
02 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
जयदीप सरीन

चंडीगढ़।
देश और दुनिया के कई वित्त मंत्री आम जनता की पहुंच से कोसों दूर रहते हों लेकिन पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ ऐसा नहीं है। साइबर की दुनिया में अपने ब्लॉग के जरिए वह आम आदमी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और यहां तक कि उनका बजट कैसा हो, इसके लिए भी वह सुझाव मांगने से भी नहीं हिचक रहे हैं।

बादल अगले सप्ताह प्रदेश का बजट पेश करेंगे। इसके लिए हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए जनता से सुझाव भेजने को कहा है। उन्होंने लोगों से यह सुझाव भी मांगा है कि उन्हें बजट में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

47 वर्षीय बादल ने इसी साल जनवरी में अपना ब्लॉग आरंभ किया था। अब तक 10,000 से अधिक ब्लॉगर उनकी वेबसाइट को हिट कर चुके हैं।

दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और लंदन से कानून की पढ़ाई पूरी करने वाले बादल ने देहरादून स्थित दून स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है। वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं।

बादल ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, “अपने ब्लॉग पर प्रतिक्रिया मंगवाने के मामले में मैं बहुत उदार हूं। हालांकि यह एक व्यक्तिगत मंच है लेकिन मैं अपनी नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना भी झेलने को तैयार हूं। इस मंच के मार्फत दूसरों की आलोचना नहीं की जानी चाहिए।”

उन्होंने आगे लिखा है, “अपने ब्लॉग का प्रचार प्रसार किए बगैर ही मैं देख रहा हूं कि यह लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है। लोग खुद-ब-खुद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कनाडा से लेकर चीन तक हर जगह के लोग मेरे ब्लॉग पर अपनी प्रतिक्रिया भेज रहे हैं।”

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - प्रगति की राह
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.