14 फरवरी 2012
दिल्ली में फूलों के 3 लाख पौधे लगेंगे
02 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
रिचा शर्मा

नई दिल्ली।
अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर फूलों के तीन लाख पौधे राजधानी में लगाए जाएंगे। दिल्ली को मनमोहक रंगों और खुशबू से सराबोर करने वाले फूलों की नई नस्ल तैयार करने की जिम्मेदारी देहरादून स्थित वन शोध संस्थान (एफआरआई) को सौंपी गई है।

एफआरआई को यह जिम्मेदारी दिल्ली सरकार ने सौंपी है। दिल्ली सरकार का मकसद है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली हरी-भरी और खूबसूरत दिखे क्योंकि भारत पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह 2010 में प्रथम हरित राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन करेगा।

एफआरआई के निदेशक एस.एस.नेगी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विशेष नस्ल के फूल उगाने की कोशिश में जुटे हैं। हमें ऐसे 3,00,000 पौधे उगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सिलसिले में कार्य शुरू किया जा चुका है।”

नेगी ने बताया कि संस्थान अक्टूबर माह में दिल्ली के मौसम को ध्यान में रखकर पौधों को तैयार करने पर जोर दे रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 2010 के अक्टूबर महीने में ही होना है।

बकौल नेगी, “हम ऐसे पौधे तैयार करना चाहते हैं जो अक्टूबर महीने में दिल्ली के वातावरण में लम्बे समय तक ताजा बने रहें। एफआरआई की केंद्रीय नर्सरी में इस संबंध में काम जारी है और उगाए गए पौधों के नमूनों का इस साल अक्टूबर में दिल्ली में परीक्षण किया जाएगा।”

नेगी ने बताया कि एफआरआई खेल गांव के करीब एक ‘बांस पार्क’ विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया, “इस बांस पार्क में दुनिया भर से जुटाए गए 75 प्रकार के बांस उगाए जाएंगे। राजघाट के पीछे 60 हेक्टेयर भूमि पर बांस लगाने का काम शुरू हो चुका है।”

एफआरआई को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा तैयार किए जा रहे खेल गांव के अंदर और उसके आसपास लगाई जा रही हरियाली के मानकों पर भी नजर रखनी है। डीडीए इस खेल गांव का निर्माण ‘ग्रीन गेम्स विलेज प्रोजेक्ट’ के तहत कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति ने इन खेलों को हरित स्वरूप देने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.