01 जुलाई 2009
वार्ता
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की बीमा कम्पनी आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ने बच्चों के लिए शुरू किए गए अपने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ‘चाइल्ड केयर प्लान स्कॉलरशिप’ योजना के तहत देशभर में 112 छात्रों को 27.9 लाख रुपए की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेंजमेंट यह छात्रवृत्ति हायर सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रदान करेगी। कम्पनी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्रवृत्ति 2006-07 और 2007-08 के सत्र के लिए दी जाएगी। इसका उद्देश्य योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों को सहायता प्रदान करना है ताकि वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकें।
कम्पनी ने ‘चाइल्ड केयर प्लान’ की स्थापना वर्ष 2001 में की थी। योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्ड केयर प्लान के यूनिट धारकों के लिए की गई थी1 इसके लिए कम्पनी ने पांच लाख रुपए के साथ एक ट्रस्ट का भी गठन किया। कम्पनी इसमें योजना के शुद्ध परिसम्पत्ति मूल्य का 0.10 प्रतिशत योगदान करती है। योजना के तहत अब तक 117 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के प्रबंध निदेशक निमेश शाह ने कहा है कि कम्पनी का उद्देश्य निवेशकों को दीर्घकाल में सम्पत्ति अर्जित करने में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने के लिए निवेशक को शैक्षणिक वर्ष 2006-07 के मामले में 3 दिसम्बर 2006 अथवा उससे पहले और शैक्षणिक वर्ष 2007-08 के लिए दिसम्बर 2007 को अथवा इससे पहले का निवेशक होना चाहिए।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
प्रगति की राह
- रूस में बनेगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र!
- श्रीनगर: स्कूलों के नजदीक बंद होंगी तम्बाकू की दुकानें
- मप्र में हाईस्कूल के लिए 603 भवन बनेंगे
- नई पीढ़ी के रॉकेटों पर काम करेगा चीन
- मप्र में 100 लोक सेवा गारंटी केंद्र खोले जाएंगे
- भारतीय मूल के 7 छात्रों इंटेल स्पर्धा में जगह बनाई
- हिमाचल बनेगा देश का पहला ‘कार्बन मुक्त’ राज्य
- अब बुनकरों को मिलेंगे ‘क्रेडिट कार्ड’
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगी परिषद
- शिशु मृत्यु दर में गिरावट, 47 पर आया आंकड़ा
प्रमुख ख़बरें
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.