12 फरवरी 2012
रणजी- तमिलनाडु ने पंजाब को हराया
20 नवम्बर 2009
वार्ता
 
अमृतसर।
आर. अश्विन (116 रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी सुपर लीग के एक मैच के चौथे और अंतिम दिन आज पंजाब को एक पारी और 45 रन की करारी शिकस्त दी।

पंजाब तमिलनाडु की पहली पारी में 293 रन से पिछड़ गया था। इसके बाद मेजबान टीम की दूसरी पारी भोजनकाल से कुछ देर पहले यहां 248 रन पर ही सिमट गई और उसे शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा।

तमिलनाडु की जीत के हीरो अश्विन रहे। उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत मेजबान टीम को ध्वस्त कर दिया।

पढ़ें- रणजी- सेना को रणजी ट्रॉफी से निकाला गया

इससे पहले पंजाब ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 114 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन शुरू में ही गौरव गंभीर (19) के रूप में दिन का पहला झटका लग गया। इसके कुछ देर बा लूंबा भी एक रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन पंकज धर्माणी (56) ने एक छोर थामते हुए स्कोर को बढ़ाना जारी रखा और टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। लेकिन इसके कुछ देर बाद धर्माणी भी अश्विन के शिकार बने। उन्होंने आउट होने से पहले नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। इसके बाद पंजाब का कोई भी बल्लेबाज मेहमान गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया। वी खन्ना तीस रन बनाकर नाबाद रहे।

तमिलनाडु की तरफ से अश्विन के अलावा अयुस्क ने 47 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि एस सुरेश को दो विकेट मिले। इस जीत के साथ ही तमिलनाडु को छह अंक मिले।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - मैच रिपोर्ट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.