12 फरवरी 2012
भारतीय वायुसेना का हवाई जासूस: “अवॉक्स”
28 मई 2009 
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
आसमान में दुश्मनों का पता लगाने वाले 'एयरबोर्न वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम्स' (अवाक्स) को गुरुवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के बेड़े में शामिल कर लिया गया।

अवाक्स को तय समय सीमा से कुछ विलंब से वायु सेना को सौंपा गया है।

पहले अवाक्स ने इजराइल से उड़ान भरी और भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की निगरानी में यह गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर उतरा।

अवाक्स हवा में उड़ते दुश्मन के विमानों का पता लगाने और दुश्मन के हवाई संचार को सुनने में सक्षम है।

इस प्रणाली को विशाल परिवहन विमान आईएल-76 में लगाकर उसे नया रूप दिया गया है।

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने इस प्रणाली को राष्ट्र को समर्पित करते हुए अन्य दो अवाक्स की आपूर्ति को लेकर उत्सुकता प्रकट की।

एंटनी ने अवाक्स को बेड़े में शामिल किए जाने के समय आयोजित समारोह में कहा, "इस परियोजना पर वर्ष 2004 में हस्ताक्षर किए गए थे.. पांच वर्ष लंबा अरसा होता है..मुझे उम्मीद है कि रूस और इजरायल की सरकारों और हमारे लोगों द्वारा की गई कड़ी मेहनत के बाद शेष दो अवाक्स हमें समय पर मिल जाएंगे।"

समारोह में इजरायल और रूस के राजदूत भी मौजूद थे।

अवाक्स परियोजना दरअसल भारत, रूस और इजरायल के बीच हुआ त्रिपक्षीय सौदा है। वर्ष 2004 में तीन अवाक्स का सौदा 1.1 अरब रुपये में हुआ था।

अवाक्स के बेड़े में शामिल होने के बाद भारत अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, जापान, आस्ट्रेलिया और तुर्की की श्रेणी में आ गया है जो इस विशिष्ट प्रणाली से लैस हैं।

पहली बार भारतीय वायुसेना ने अपने खेमे में ‘एवॉक्स विमान’  को शामिल किया हैं। जिसकी ताकत कई गुना ज्यादा हैं। इस विमान को ‘आसमान की आंख’ कहा जाता हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

12 फरवरी 2012

May 28, 2009

भारत खे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है / इससे भारत और मजबूत होगा / यह बायू सेना केलिए बहुत ज़ाऱूऱी था /

A.K.Bhadani Panchkula

‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग
टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी करीना का हुस्न, कैमरा इमरान का, तस्वीरें ख़ास देखें, कुत्तों की नई प्रजाति जिसने मचा दी धूम!
सम्बंधित ख़बरे - रक्षा
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
ह्रितिक ने गौरी को किया ट्विट, शाहरुख भड़के
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
मेरी फिल्‍में नहीं देखते हैं आमिर मामू: इमरान
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’
वीडियो समीक्षा: मसाले से भरपूर ‘एक मैं और एक तू’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.