16 अक्टूबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मानेसर (हरियाणा)। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी प्रकार की आतंकवादी घटना से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया जाएगा।
एनएसजी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए चिदम्बरम ने कहा, "हमने एनएसजी को नागरिक विमानों के इस्तेमाल के लिए अधिकृत किया है। एनएसजी को जल्द ही उच्च तकनीक वाले नए अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। यह प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है।"
चिदम्बरम ने कहा, "26/11 की घटना के बाद एनएसजी की भूमिका एक बार फिर से परिभाषित हुई है। हमने एनएसजी के मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता तथा अन्य दो क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किए हैं। प्रत्येक केंद्र में 5000 जवान तैनात रहेंगे।"
एनएसजी की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए देश को समृद्ध, कुशल और प्रशिक्षित एनएसजी की आवश्यकता है।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- यूरोफाइटर टाइफून भारत में फिर किस्मत आजमाएगा
- बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण
- भारत एफ-16, एफ-18 से अधिक मजबूत होता: अमेरिका
- भारत ने किया दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा!
- वायुसेना का अरबों का सौदा ‘रफाल’ के हक में
- मानवरहित लड़ाकू विमान ‘लक्ष्य-2’ का सफल परीक्षण
- रानी अब्बक्का गश्ती नौका तटरक्षक बल में शामिल
- रूस ने भारत को परमाणु क्षमतायुक्त पनडुब्बी नेरपा सौंपी
- बांग्लादेश के जवान ने भारतीय ग्रामीण की हत्या की
- मुझे सम्मान से सेवानिवृत्त होने का अधिकार है: सेना प्रमुख
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार























